अब राज्य में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही मिलेगी सब्सिडी

Posted On:- 2025-08-23




लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश में अक्तूबर महीने से अब यूपी में बनने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही सब्सिडी मिलेगी। ऐसी तैयारियां की जा रही हैं। इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस पर अभी अंतिम निर्णय होना है। ऐसा होने पर इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए प्रदेश में यूनिटें लगाई जाएंगी। इससे रोजगार भी सृजित होगा। जबकि, अभी तक देश में कहीं भी निर्मित ईवी को यूपी में खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है।

वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की पॉलिसी लागू की गई। इसके तहत ईवी पर सब्सिडी देकर वाहनों की बिक्री को बढ़ावा दिया गया। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेशभर में बड़ी संख्या में वाहनों की खरीदारी हुई और ग्राहकों ने सब्सिडी का लाभ उठाया। 

करीब 60 करोड़ रुपये सब्सिडी के तहत दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में अब पॉलिसी में बदलाव किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि 14 अक्तूबर से यह नया नियम लागू हो सकता है। चूंकि वर्ष 2022 में उपरोक्त तारीख से ही पॉलिसी लागू की गई थी, जिसके तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं।

यह होगा फायदा
अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बनने वाले ईवी पर सब्सिडी देने से रोजगार सृजित होंगे। बड़ी-बड़ी कंपनियों को बिक्री बढ़ाने के लिए यूपी में यूनिटें लगानी होंगी। इससे रोजगार के साथ राजस्व की भी वृद्धि होगी। इससे प्रदेश की आर्थिक उन्नति होगी।
 
टैक्स व पंजीकरण में पूरी छूट
अधिकारियों ने बताया कि 14 अक्तूबर, 2022 को ईवी पॉलिसी प्रदेश में लागू की गई थी। इसके तहत तीन साल तक ईवी खरीद पर शतप्रतिशत टैक्स व पंजीकरण में छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं जिन्होंने टैक्स व पंजीकरण शुल्क भर दिया है, उन्हें रिफंड भी किया गया।

इतनी मिलती है सब्सिडी
    5000 रुपये प्रति दो पहिया ईवी को
    100000 रुपये प्रति चार पहिया ईवी को
    2000000 रुपये प्रति ई बस को
    100000 रुपये प्रति ई-गुड्स कैरियर को
    17665 वाहनों को मिली 60 करोड़ रुपये सब्सिडी

17665 वाहन मालिकों ने सब्सिडी का लाभ उठाया
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ईवी सब्सिडी के रूप में अब तक 60 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। इस वर्ष अप्रैल से अब तक कुल 40 करोड़ रुपये सब्सिडी दी गई है। इतना ही नहीं आरटीओ स्तर से सब्सिडी देने की घोषणा के बाद सब्सिडी वितरण में तेजी आई है। अब तक 17665 वाहन मालिकों ने सब्सिडी का लाभ उठाया है, जबकि अभी भी 38285 आवेदन पेंडिंग हैं।

परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि प्रदेश में खरीदे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी व टैक्स-पंजीकरण में छूट दी जा रही है। अक्तूबर में पॉलिसी के तीन साल पूरे हो जाएंगे। अब प्रदेश में बनने वाले ईवी पर सब्सिडी मिलेगी, इसे लेकर शासन को निर्णय लेना है। 



Related News
thumb

राजनाथ सिंह का किसानों से बोले- मेरे अंदर का किसान जिंदा है, धन की ...

मध्य प्रदेश के रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को धन और संसाधनों की कमी न होने का आश्वासन दिय...


thumb

बंगाल में भाजपा की लहर से टीएमसी दहशत में, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के संबंध में एक श्वेत पत्र जारी करेगी ताकि टीएमसी के हर गुंडे, गिरोह और भ्रष्ट विधाय...


thumb

महिलाओं की अधिक भागीदारी से शासन में अधिक संवेदनशीलता आएगी: बिरला

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन, जोन–VII का प्रथम सम्मेलन, जिसका उद्घाटन कल लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया था


thumb

उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में देवनागरी और फारसी दोनों लिपियों में संविधान का सिंधी भाषा में, नवीनतम संस...


thumb

वकील ने लगाई 25 PLI, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पहले अधिकारियों से करें ...

सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील द्वारा दायर 25 अलग-अलग जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए उन्हें अदालत आने के बजाय संबंधि...


thumb

योगी का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से आए हिंदू परिवारों को दशकों बाद म...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों और थारू जनजाति के हजारों परिवारों को भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र सौंपेंगे, ...