रायपुर में झमाझम बारिश

Posted On:- 2025-09-24




रायपुर (वीएनएस)।  बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में देर रात से बूंदाबांदी हो रही है, जबकि बलौदा बाजार में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


मौसम विभाग ने महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर सहित 19 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।


इस बीच रायपुर के नवापारा क्षेत्र से लगे पारागांव में आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरे-बकरियों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मवेशी महानदी किनारे चर रहे थे।


बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश मैनपुर में दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक औसतन 1078.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। बेमेतरा में 495.1 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 51% कम है। वहीं बलरामपुर में 1473.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य से 53% अधिक है।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण आपस में रगड़ खाने से विद्युत आवेश पैदा होता है। जब विपरीत चार्ज वाले बादल टकराते हैं तो बिजली बनती है। सामान्यतः यह बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी इतनी तीव्र हो जाती है कि धरती तक पहुंच जाती है और पेड़-पौधों, पानी या धातु के संपर्क में आने से जनहानि भी हो सकती है।



Related News
thumb

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: ...

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने मंगलवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया


thumb

पंकज शर्मा पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत : विजय शर्मा

रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है। उ...


thumb

22वीं गांधी जयंती सृजन स्पर्धा : विजेताओं के नाम घोषित, पुरस्कार वि...

महाकोशल कला परिषद रायपुर, अग्रवाल युवती मंडल और लायंस क्लब रायपुर फ्रेंड्स के संयुक्त आयोजन में हुई 22वीं गांधी जयंती सृजन चित्रकला, रंगोली एवं फोट...


thumb

निगम की जमीन पर कब्जे की कोशिश, जेसीबी जब्त

नगर निगम की जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। जुनवानी इलाके में निगम की जमीन पर सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर रास्ता तैयार किए...


thumb

तुलसीराम टंडन हत्याकांड में पुलिस की भूमिका पर सवाल....

जुनवानी के स्व. तुलसीराम टंडन हत्याकांड में अब पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


thumb

लोभ से उत्पन्न होते हैं अनेक कषाय, इससे आत्मा को बचाने का करें पुरु...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में मंगलवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ कषाय से सावधान रहने का ...