‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद में तनाव बढ़ा, सुमईया राना ने यूपी पुलिस को दी चेतावनी

Posted On:- 2025-09-28




लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बरेली, कानपुर और लखनऊ सहित कई शहरों में उपद्रव और झड़प की घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि राज्यभर में सैकड़ों लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इस बीच मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमईया राना ने एक वीडियो जारी कर यूपी पुलिस को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि “लखनऊ की सड़कों पर अब पोस्टर नहीं बल्कि पूरा सैलाब निकलेगा। पुलिस चाहे तो बंदूक लेकर तैयार रहे, हम खुशी-खुशी गोलियां खा लेंगे लेकिन जुल्म बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

पुलिस पर लगाया बर्बरता का आरोप
सुमईया राना ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्वक पोस्टर लेकर निकले लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई शर्मनाक है और मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बरेली और कानपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि “एकतरफा कार्रवाई कर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है।”

बरेली में हिंसा, कई घायल
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई थी। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव, गोलीबारी और आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से 60 लोगों को हिरासत में लिया और 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 8 नामजद और 1700 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर
कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद अब कई जिलों में फैल गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।



Related News
thumb

50 हजार छात्राओं को स्कूटर देगी यूपी की योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटर देगी।


thumb

यूपी चुनाव से पहले सपा का ‘महिला कार्ड’, हर महिला को ₹40 हजार सालान...

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं और बेटियों को साधने के लिए बुधवार को कई बड़े चुनावी ऐलान किए।


thumb

शक्कर की कीमत बढ़ने पर शिवराज का संदेश: चिंता न करें, इंतजाम किए जा ...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन दौरे पर बढ़ती चीनी कीमतों के सवाल पर 'सब इंतजाम किए जा रहे हैं' कहकर सरकार के प्रभावी हस्तक्षेप का...


thumb

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किए 'स्टूडेंट सपोर्ट कैंप', शिक...

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु 'स्टूडेंट सपोर्ट कैंप' शुरू किए हैं, जो हर महीने शिक्षण संस्थानों ...


thumb

मिसाइल निर्माण में बड़ी छलांग,राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को दिया आदेश, ...

रक्षा क्षेत्र में सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इससे मिसाइल सिस्टम को डेवलपमेंट स्टेज...


thumb

जाति जनगणना को लेकर खड़गे-राहुल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बिहार, त...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वर्तमान जाति जनगणना प्रक्रिया पर चिंता जताई है। उन्होंने खुले...