मोहला(वीेएनएस)।कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारी संजय कुर्रे, शिक्षा विभाग के अधिकारी योगदास साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा के दौरान छात्रावास निर्माण कार्य, वन अधिकार पट्टा, भूमि आवंटन एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में छात्रावासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन, अप्रारंभ एवं पूर्ण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने टेंडर प्रक्रिया में विलंब को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग को अतिशीघ्र कार्य आदेश जारी करने के निर्देश। उन्होंने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश दिए। वन अधिकार डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने जियो-टैगिंग के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने पीएम श्री शालाओं, समग्र शिक्षा, अपार आईडी तथा जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में प्रगति लाने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाए। उन्होंने जिले के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...