डिप्टी सीएम साव और वित्तमंत्री ओपी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Posted On:- 2025-10-08




सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लगभग 29 करोड़ रुपए के विकास कार्य का हुआ शुभारंभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। नगर पंचायत सरिया में विकास के रंग में रंगा दिखाई दिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर नगर सहित आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम को “विकास का पर्व” बताया। कार्यक्रम के दौरान मंच से उत्साह और जोश देखते ही बनता था। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी नीतियों पर जोर देते हुए कहा कि “अब विकास कार्य जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं।”

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “सरिया नगर पंचायत में आज 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। यह तो बस शुरुआत है, आगे और बड़े प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में आएंगे। आज का दिन विकास की ‘बड़ी बोहनी’ है। इन कार्यों के पूरा होने से सरिया नगर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, भवन निर्माण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा —   जनता सब जानती है। अब सही बटन दबाइए विकास अच्छा होगा,  जो विकास करे, उसी को चुनिए। अगर कोई कमीशन मांगे, तो जनता उसे जवाब देगा।” उन्होंने आगे कहा कि — “सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर संजय कन्नौजे बहुत ही कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी हैं। परसों रात मैंने कार्यक्रम को लेकर उनसे चर्चा की थी और उन्होंने मात्र दो दिन में इस पूरे आयोजन को अत्यंत सुंदर और सुसंगठित रूप से तैयार कर दिया। वास्तव में उन्होंने प्रशंसनीय कार्य किया है। मैं उनके कार्य के लिए दिल से सराहना करता हूं।”  इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भूमिपूजन कार्यों के नाम  : 

भूमिपूजन कार्य में बरमकेला ब्लॉक में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बस स्टैंड शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, गार्डन में लाइट स्थापना, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बिलाईगढ़ में मोहतरा से मुड़ीघाटी मार्ग, कोसमकुंडा से जैतपुर मार्ग, सारंगढ़ ब्लॉक में भकुर्रा से पीपरडीह मार्ग , नावापारा से जसपुर, बरमकेला ब्लॉक में संडा से देवगांव मार्ग,  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चंद्रपुर बरमकेला से छेवारीपाली तक, सरिया कटंगपाली से महाराजपुर, कोतरी बासिनबहरा से परसाडीह, ग्वालीनडीह से छतौना, एसटी 8 से परसाडीह, बनाडील सोनियाडीह, बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि में सीसी रोड, शेड निर्माण, राज्य आपदा मद से शिविर भवन निर्माण शामिल है।



Related News
thumb

परिसमापनाधीन मत्स्य पालन सहकारी समिति के सदस्यों से दावा प्रस्तुत क...

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश, कलेक्टर ने की...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...


thumb

बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान का संगम

सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...


thumb

पंचायत उप निर्वाचन 2026 . सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर ह...

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...


thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की ...

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...