रनवे पर फिसला मिनी जेट, बाल-बाल बचे उद्योगपति और उनका परिवार

Posted On:- 2025-10-09




फर्रुखाबाद (वीएनएस)। यूपी के फर्रुखाबाद जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हवाई हादसा टल गया। रनवे पर उड़ान भरते समय एक मिनी प्लेन फिसल गया और हवाई पट्टी की झाड़ियों में जाकर रूक गया। यह मिनी प्लेन एक उद्योगपति के परिवार को लेकर खिमसेपुर आया था।

रनवे पर गति पकड़ते समय प्लेन अनियंत्रित होकर फिसल गया और बाउंड्री से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार उद्योगपति और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सुबह साढ़े दस भोपाल जाने के लिए रवाना हुए थे
मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा मोहम्मदाबाद में स्थित राजकीय हवाई पट्टी पर खिमसेपुर औद्योगिक कार्य क्षेत्र में बन रही बीयर फैक्टरी के डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, बीपीओ राकेश टीकू फैक्टरी का निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए भोपाल से कल तीन बजे आए थे, जोकि जेट सर्विस एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के प्राइवेट प्लेन वीटी डेज से आज सुबह साढ़े दस भोपाल जाने के लिए रवाना हुए थे।

प्लेन टेक ऑफ करते समय अनियंत्रित होकर पास बनी झाड़ियों में जा घुसा। प्लेन में सवार वुडपैकर ग्रीन एंग्री न्यूट्री पद प्राइवेट लिमिटेड डीएमडी अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, बीपीओ राकेश टीकू के साथ कैप्टन नसीब बामल, कैप्टन प्रतीक फर्नांडीज साथ में थे। रनवे पर लगभग 400 मीटर तक जेट ने रन किया था, उसके बाद यह हादसा हुआ। कंपनी के उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट हेड मनीष कुमार पांडे ने बताया की सुबह 10:30 बजे उन्हें फ्लाइट भोपाल लेकर जानी थी।

लैंडिंग की सूचना आधे घंटे पहले ही बताई
फ्लाइट के पहिए में हवा कम होने की वजह से यह हादसा  हुआ।  आरोप लगाया है कि पायलट की लापरवाही की वजह से बड़ी घटना घट सकती थी। पायलट को पहले ही जानकारी थी की पहिए में हवा कम थी। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट हेड मैनेजर मनीष कुमार पांडे ने बताया कि फ्लाइट यहां से भोपाल जा रही थी। कंपनी के डीएमडी अजय अरोड़ा ने बताया कि अब वह है आगरा से फ्लाइट लेकर भोपाल जाएंगे। फायर ब्रिगेड  ने बताया उन्हें 12 घंटे पहले जानकारी नहीं दी गई थी। न ही ट्रेजरी फीस जमा की गई थी और लैंडिंग की सूचना आधे घंटे पहले ही बताई गई है।



Related News
thumb

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई पावर्ड ...

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया। यह कमेटी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक छात्रों के मार्च के स...


thumb

सलाखों के पीछे भेज दो या फांसी पर चढ़ा दो, हम वंदे मातरम के दो ही पद...

वंदे मातरम को लेकर चल रहे विवाद के बीच कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने मंगलवार को इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का बचाव किया।...


thumb

दिमागी नक्सली’यानी संविधान को नहीं मानने वाले

लालकिले की प्राचीर से होने वाले प्रधानमंत्री के सालाना संबोधन पर चर्चाएं और बहसें होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री द्वारा प्रयुक्...


thumb

वंदे मातरम विवाद पर खरगे का पलटवार: जो गांधी-नेहरू ने गाया, वही हमन...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'वंदे मातरम' विवाद पर भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने वही संस्करण गाया है जो महात्मा गांधी ...


thumb

पी चिदंबरम के 'मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व' बयान से बस्तर के पीड...

छत्तीसगढ़ के बस्तर से आए माओवादी हिंसा के शिकार लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के 'दिमागी नक्सल' होने पर गर्व वाले बयान पर गहरा दुख और...


thumb

असम में बाढ़ से 105 की मौत, विस्थापित हुए हजारों लोग

ASDMA की ताज़ा बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, 3,198.77 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी पानी में डूबा हुआ है। कृषि भूमि के लगातार जलमग्न रहने से फसल के नुकसान ...