सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

Posted On:- 2025-10-09




सीईओ ने खराब गुणवत्ता की खिड़की को हटाकर अच्छा लगवाया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन समेत जिलास्तरीय टीम ने ग्राम पंचायत छोटे गंतुली में मनरेगा योजनांतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में गुणवत्ताहीन एवं दोयम दर्जे के खिड़की निर्माण एंजेसी द्वारा लगाया गया था, जिस पर सीईओ बर्मन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उच्च गुणवत्ता के खिड़की लगाने निर्देशित किया गया, जिसके बाद खिड़की हटाकर नवीन खिड़की लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। निरीक्षण दौरान उन्होने संबंधित एंजेसी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं मानक अनुरूप कार्य नहीं होने पर संबंधित पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में चल रहे सभी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केद्र में गुणवत्तायुक्त सामान प्रयुक्त हो। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ आदि उपस्थित रहे।



Related News
thumb

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर...

बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में ऑपरेटरों की व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था, जिला मुख्याल...


thumb

युवा रत्न सम्मान के लिए अब 15 नवंबर तक करें आवेदन

युवा रत्न सम्मान के अंतर्गत सामाजिक कार्य, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा कला, संगीत...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक ...

मुख्यमंत्री साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साय मुंगेली जिले मे...


thumb

खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य पंजीयन शिविर 13 एवं 16 नवम्बर को

अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए खाद्य पंजीयन अनुजप्ति ल...


thumb

ग्राम सभा का आयोजन 16 नवम्बर को

ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के बजट, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलाव...