मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का किया अनावरण

Posted On:- 2025-10-10




कोरबा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा के रामपुर चौक स्थित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सीताराम कंवर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित आमजनता से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय युवाओं को समाज व राज्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अजीत वसंत, वरिष्ठ समाजसेवी  अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कंवर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र : सांसद नाग

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समा...


thumb

बस्तर में मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के विजन और ऐतिहास...

बस्तर रियासत की पुरानी राजधानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का प्रांगण उस समय भक्ति और राष्ट्रवाद के अनूठे संगम का साक्षी बना, जब यहाँ ‘सोमनाथ स्वाभिमा...


thumb

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के मद्देनजर धारा 163 लागू, बिना अनुमति सभा ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय उप-निर्वाचन 2026 की समय-सारणी घोषित किए जाने के साथ ही बस्तर जिले में चुनावी आदर्श आचार संहिता प्रभ...


thumb

जगदलपुर उप-निर्वाचन की घोषणा के साथ संपत्ति विरूपण पर लगा कड़ा प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 16) के लिए उप-निर्वाचन 2026 के कार...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है : संस्कृत...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय...


thumb

बस्तर में नगरीय निकाय व पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना के साथ धारा ...

बस्तर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। जिसके तहत आगामी नगरप...