मुख्यमंत्री ने 2 लाख विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की 84 करोड़ की छात्रवृति

Posted On:- 2025-10-10




रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन वर्गों के 1.98 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में 84.66 करोड़ रूपए की शिष्यवृत्ति एवं छात्रवृत्ति ऑनलाईन अंतरित की। 

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि प्री. मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति तथा शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए नयी व्यवस्था में माह जून, सितंबर, अक्टूबर एवं दिसंबर में विद्यार्थियों को ऑनलाईन भुगतान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों को शैक्षणिक अध्ययन के दौरान होने वाली आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। छात्रवृत्ति पहले विद्यार्थियों को दिसंबर एवं फरवरी-मार्च में वर्ष में एक बार छात्रवृति एवं शिष्यवृति की राशि प्रदान की जाती थी। 

 प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों आज आश्रम-छात्रावासों के 1 लाख 86 हजार 50 विद्यार्थियों को शिष्यवृति की द्वितीय किश्त की राशि 79 करोड़ 27 लाख रूपए एवं पो. मैट्रिक छात्रवृत्ति के 12 हजार 142 विद्यार्थियों को 5 करोड़ 38 लाख 81 हजार रूपए विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि अंतरित की गई है। 

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति ऑनलाईन भुगतान की शुरूआत मुख्यमंत्री के हाथों पहली बार 10 जून 2025 को की गई थी। राज्य में संचालित सभी प्री. मैट्रिक छात्रावास एवं आश्रमों को शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व ही शिष्यवृति की प्रथम किश्त राशि 77 करोड़ रूपए एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में अध्ययनरत छात्रों हेतु भोजन सहाय की प्रथम किश्त के रूप में राशि 8.93 करोड़ रूपए, इस प्रकार कुल 85 करोड़ रूपए की राशि जारी कर एक अभिनव पहल की गई थी। साथ ही इसके दूसरे चरण में 17 जून 2025 को 8370 विद्यार्थियों को छात्रवृति की राशि 6.2 करोड़ रूपए का ऑनलाइन अंतरण किया गया था। 



Related News
thumb

’खेतों में कटाई की रफ्तार, केंद्रों में खरीदी की तैयारी : जिले में ...

जिले में धान कटाई ने रफ्तार पकड़ ली है। किसान खेत-खलिहानों में फसल समेटने में जुटे हैं। वहीं, जिला प्रशासन खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी...


thumb

जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की बैठक 18 को

जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की बैठक 18 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।


thumb

लंबित वेतन निर्धारण व पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 18 को

सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 18 नवंबर 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।


thumb

जिले में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 6 लाख 9 हजार 271 मतदाता ...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले में निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 20...


thumb

लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी: शिक्षण संस्थानों में गूंजा मतदान का ...

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के अं...


thumb

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात, पार्किंग, विद्युत, स्वच्छता व...

सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर कलेक्टर रेना जमील ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेण नदी स्थित छठ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।