दुर्ग (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी दुर्ग में विगत 09 अक्टूबर को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर से साइको सोशल काउंसलर श्रीमती कविता डोरले द्वारा बच्चों को मेंटल हेल्थ की समस्या होने के कारण, निराकरण एवं बचाव के तरीके के बारे में विस्तार से बताते हुए इसका समाधान भारतीय जीवनशैली, रहन-सहन, खान-पान, व्यायाम, योग एवं ध्यान के माध्यम से मेंटल हेल्थ को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ध्यान और योग आदिकाल से ही भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। विश्व को योग और साधना भारतवर्ष की ही देन है, इसलिए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त इसे पोषण एवं स्वास्थ्य से जोड़ते हुए तिरंगा भोजन, संतुलित आहार, अंकुरित अनाज सेवन के महत्व को बताया गया।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू से मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब आईसीपीएस, चाइल्ड लाइन व सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी बच्चों के साथ साझा की गई। बच्चों के मन में उठ रहे समस्याओं एवं सवालों का भी समाधान किया गया। बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य श्रीमती कीर्ति प्रधान, स्कूली छात्र-छात्राएं, विभागीय कर्मचारीगण, विद्यालय के शिक्षकगण, कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) से श्रीमती विनिता गुप्ता जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती लोकमणी साहू सामाजिक कार्यकर्ता आईसीपीएस, श्रीमती कविता डोरले परामर्शदाता सखी वन स्टॉप सेंटर, जेंडर विशेषज्ञ लक्ष्मी कांत यादव, श्रीमती शिल्पी उपाध्याय वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ, सुश्री श्रद्धा ध्रुव, अंजोरी राम केस वर्कर चाइल्ड लाइन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के नवमी से बारहवीं तक के कुल 97 छात्र एवं छात्राएं वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'कृषक उन्नति योजना' का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) ...
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...
जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...