संदीप शर्मा ने राशन दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

Posted On:- 2025-10-11




समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार योजना और क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया

दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष, दुर्ग में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व अध्यक्ष  शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों और राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आयोग के सदस्य सचिव  राजीव जायसवाल, सदस्य राजेन्द्र महिलांगे, खाद्य निज सचिव डॉ. सूरज दुबे उपस्थित थे।

अध्यक्ष  शर्मा ने अरिहंत महिला मंडल और कुथरेल दुर्ग ग्रामीण की राशन दुकानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र कुथरेल में दर्ज बच्चों की संख्या देखकर संतोष व्यक्त किया। राशन दुकान के आकस्मिक निरीक्षण में अरिहंत महिला मंडल राशन दुकान में आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं होने पर नाराज़गी जाहिर की और संबंधित दुकान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार योजना और क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि दुर्ग जिले में संचालित 08 बाल विकास परियोजनाओं के 1550 आंगनबाड़ी केन्द्रों में खाद्य आयोग के काल सेंटर नम्बर का प्रदर्शन किया गया है। अध्यक्ष  शर्मा नेे निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों की संख्या और पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों का मिलान किया जाए, ताकि वास्तविक उपस्थिति का आकलन हो सके। साथ ही उन्होंने बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया। लंबित शिकायतों के शीघ्र और संतोषजनक समाधान के निर्देश भी दिए गए।

खाद्य विभाग की समीक्षा में  शर्मा ने राशन दुकानों की स्थिति पर असंतोष जताया। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को नियमित मॉनिटरिंग करने और निरीक्षण पंजी में प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही निरीक्षण प्रतिवेदन को खाद्य अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। राज्य खाद्य आयोग के शिकायत कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 एवं 1967 का सभी उचित मूल्य दुकानों, आंनगबाड़ी केन्द्रों, छात्रावास, मध्यान्ह भोजन संचालित शासकीय विद्यालयों मं प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फोर्टीफाईड चावल के लाभ एवं उपयोग की जानकारी के व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं जानकारी चस्पा करने, शासकीय उचित मूल्य दुकानों में एपीएल एवं बीपीएल हेतु भण्डारित चावल को पृथक-पृथक भण्डारित करने को कहा। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण स्पष्ट एवं विस्तृत रूप से ऑनलाईन दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान जिले के भिलाई सेक्टर 6 स्थित अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाने का निरीक्षण किया गया एवं भोजन की गुणवत्ता का चख कर परीक्षण भी किया गया, इस संबंध में उक्त संस्था द्वारा भोजन निर्माण की प्रक्रिया, गुणवत्ता, स्वच्छता, वितरण व्यवस्था की प्रशंसा भी गई। इसके पश्चात दल द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान शिवपारा  का निरीक्षण किया गया जिसमें आवश्यक जानकारियों का प्रदर्शन नहीं होने से नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित दुकान संचालन संस्था को नोटिस जारी करने निर्देशित किया गया। तत्पश्चात दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान कुथरेल का निरीक्षण किया गया एवं निगरानी समिति की जानकारी अद्यतन करने, एपीएल एवं बीपीएल खाद्यान्न का पृथक-पृथक भण्डारण करने, पात्रतानुसार हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण करने के संबंध निर्देशित किया गया।



Related News
thumb

सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प ...

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रयासों को गति...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थाई प्रत...

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ’आवास प्लस 2.0’ की स्थाई प्रतीक्षा सूची के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 23 जून को एक दिवसीय प्रश...


thumb

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दि...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद मंे जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत व...


thumb

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्राम रूदा में फिकल स्लज ट्र...

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विकास...


thumb

जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए 338.19 लाख ...

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु राशि जारी किया गया है। इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतो...


thumb

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरका...

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ (जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख ...