कोरबा (वीएनएस)। प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा ने समाचार पत्र में प्रकाशित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा में भारी अनियमितता बरते जाने की खबर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोरगा समिति की जांच जारी है। जांच हेतु पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कटघोरा मणिशंकर मिश्रा एवं पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पोड़ी उपरोड़ा हरिनंदन उइके को सयुंक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। साथ ही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा के प्रभारी संस्था प्रबंधक महेन्द्र कुमार शर्मा को हटाकर हरिनंदन सिंह उइके संस्था प्रबंधक शाखा पोड़ी उपरोड़ा को मोरगा समिति का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।
विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...