दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयापारा पंचशील नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। घटना स्थल से बिना नंबर की एक दुपहिया वाहन बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को शक है कि वाहन मृतक या हत्यारे का हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, घटना स्थल एक खाली भूखंड है, जहां सुबह लोगों ने युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या भारी पत्थर से सिर कुचलकर की गई है।
मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।
आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।
विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...