रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वैशाली जिले की हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी कमान सौंपी गई है। इन दोनों सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना निर्धारित है। अग्रवाल 15 अक्टूबर से हाजीपुर और लालगंज में संगठनात्मक एवं प्रचार गतिविधियां प्रारंभ करेंगे।
सांसद अग्रवाल, जिनकी संगठन क्षमता, जनसंपर्क व चुनाव प्रबंधन में वर्षों की सिद्ध दक्षता रही है, अब बिहार के इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पार्टी की रणनीति और जनसंपर्क अभियान को नया जोश देने जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक, अग्रवाल ने भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।अपनी नियुक्ति पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है और वे बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को वैशाली जिले की दोनों सीटों पर प्रचंड विजय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
भाजपा प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी अग्रवाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता का अपार समर्थन प्राप्त होगा।
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने रविवार को बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों में रह र...
रिसर में ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें कड़ी को ध्यान से सुना।
वा संकल्प अभियान अंतर्गत राज्य सरकार और विभागीय व्यवस्था से जिले में शिक्षा का स्तर अच्छा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय महासमुंद से दूरस्थ क्षेत्र...
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान दुर्ग स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां सं...
ग्रामीणों की एक मांग ने आज सरगुजा जिले के सकालो और आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता की तस्वीर बदल दी है। मवेशियों के लिए पेयजल और निस्तारी की समस्य...
र्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाएं अब उनकी...