RBI ने बीते 6 महीनों में विदेशों में रखा अपना 64 टन सोना भारत लाया वापस

Posted On:- 2025-10-29




मुंबई (वीएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक देश की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इस वर्ष मार्च से सितंबर तक की अवधि में केंद्रीय बैंक ने विदेशों में रखा अपना 64 टन सोना वापस मंगवा लिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुनिया भर के देश भू-राजनीतिक दबाव के हथियार के तौर पर फाइनेंशियल बैन और एसेट फ्रीज का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वर्ष सितंबर अंत के आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई के पास 880.8 टन सोना है। इसमें से 575.8 टन का एक बड़ा हिस्सा भारत में सुरक्षित रखा गया है।

इसके अलावा, 290.3 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास रखा गया है। वहीं, 14 टन सोना गोल्ड डिपॉजिट अरेंजमेंट का हिस्सा है। आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2023 से आरबीआई ने विदेशों से अपना 274 टन सोना भारत में वापस ला चुका है। आरबीआई की ओर से यह फैसला बढ़ते भू-राजनैतिक तनावों को देखते हुए विदेशी रिजर्व की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है।

इस बीच, बुधवार के कारोबारी दिन पीली धातु की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना पिछले बंद भाव 1,19,646 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले लगभग 1,19,647 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सपाट खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 1,20,047 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1,44,761 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1,45,331 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड ने बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 7 अक्टूबर के बाद से अपना निचला स्तर छूने के बाद 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करवाई और यह 3,957.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अमेरिका-चीन व्यापार को लेकर चिंताएं कम होने से यह तेजी सीमित रही। दूसरी ओर, निवेशक अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं। सोने की कीमतों में तेजी की बात करें तो इस वर्ष अब तक गोल्ड के दाम 52 प्रतिशत बढ़े हैं। इसी के साथ 20 अक्टूबर को सोने की कीमतें 4,381.21 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई।

यह रैली वैश्विक अनिश्चितताओं, ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और आरबीआई के अलावा दूसरे केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार खरीदारी के कारण देखी जा रही है।



Related News
thumb

दिल्ली में बड़े नेताओं को एसआईआर नोटिस के बाद ईसीआई बोला- नहीं कटें...

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न के तहत नोटिस भेजने का मतलब वोटर लिस्ट से नाम हटाना नहीं है। लाल कृष्ण आडवाणी, अरविंद केजरीव...


thumb

अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश': लखनऊ में SP प्रमुख को निशाना ब...

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में पूर्व ...


thumb

राजस्थान मेयर चुनाव में बीजेपी का जलवा, अजमेर से लेकर पाली तक कांग्...

जस्थान नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अजमेर, पाली और उदयपुर में मेयर पद पर कब्जा जमाया है। अजमेर में सभी 11 निर्दलीयों के समर्थन से बीजेपी उम्मीदवार ...


thumb

आवारा पशुओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एऩएचएआई ने मांगी स्पष्टता,...

एनएचएआई ने सुप्रीम कोर्ट से नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन संबंधी आदेश पर स्पष्टीकरण मांगा है। उसने कहा कि जानवरों को हटाने और आश्रय देने...


thumb

सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर याचिका खारिज करने का एसीजेएम का आदेश र...

दिल्ली की विशेष अदालत ने सोनिया गांधी के 1980 के दशक के वोटर रजिस्ट्रेशन मामले में एफआईआर दर्ज करने से इनकार करने वाले मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द क...


thumb

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक ...

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में गठित विशेष जांच टीम 25 सितंबर तक अपना पहला आरोपपत्र दाखिल कर देगी।