कलेक्टर व्यास ने कुनकुरी छठ घाट का किया निरीक्षण

Posted On:- 2025-10-30




मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख दी स्वीकृति

जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को नगरी निकाय कुनकुरी के छठ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय जनप्रतिनिधीयों के साथ समीक्षा बैठक लेकर कुनकुरी के छठ घाट के सौन्दर्य करण के लिए सुझाव भी लिए।

कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण करने के लिए 5 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस राशि का उपयोग कुनकुरी के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने  कुनकुरी छठ घाट के आस-पास सीमांकन करने और मुआवजा राशि का भी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव, एसडीएम नन्द जी पांडे, नगर निकाय के अधिकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस दौरान छठ घाट के सौन्दर्यकरण के लिए जनप्रतिनीधियों के साथ आम नागरिकों ने अच्छा सुझाव भी दिए हैं। कलेक्टर ने कुनकुरी तालाब उघान आदि अन्य जगहों के देख-रेख साफ सफाई के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।

ल्लेखनीय है कि जन आस्था का सम्मान और लोक संस्कृति का संवर्धन के शहर में छठ तालाब विकास की स्वीकृति मिली है। जिसके तहत कुनकुरी छठ घाट की सफाई की जाएगी। रिटर्निंग वाल, गाद की साफ सफाई, दो स्वागत गेट, पचरी निर्माण, 10 नग वोट , फाउंटेन,10 नग पैर वाले वोट, सोलर लाइट, 50 नग लाइट, पाथ-वे, सेल्फी पाइंट, बच्चों के खेलने के लिए छोटे उद्यान और ओपन जिम की व्यवस्था, बैठने की चेयर, शौचालय, चेंजिंग रूम, आदि अन्य कार्य किया जाएगा।




Related News
thumb

पीएम मोदी के कार्यक्रम में तैनात प्रधान आरक्षक की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में तैनात एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 51 वर्षीय फुलजेश पन्ना, जो जशपुर के रहने वाले थे...


thumb

सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे संबोधित, देखें LIVE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई,


thumb

पीएम मोदी ने किया नवीन विधानसभा भवन का उद्घाटन

राज्योत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां भारत रत्न...


thumb

CGPSC मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित, साक्षात्कार 10 नवंबर से

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर परिणाम अपलोड कर...


thumb

पीएम मोदी ने दी छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।


thumb

छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी प्रादेशिक बुलेटिन के 25 साल, मुख्यमंत्री ने ...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी ...