बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जिले को पूर्णतः नशा मुक्त जिला बनाने हेतु ठोस रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन, सुझाव और दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समाज में फैल रही नशे की कुरीतियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाना समय की आवश्यकता है।
कलेक्टर शर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के पतन का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि “नशा, नाश की जड़ है। जहां नशा होता है, वहां विवेक समाप्त हो जाता है।” नशापान से घर-परिवारों में कलह और क्लेश उत्पन्न होता है, व्यक्ति की संवेदनशीलता खत्म हो जाती है और वह जघन्य अपराधों में संलिप्त हो सकता है।
उन्होंने कहा कि नशापान से न केवल लोक शांति भंग होती है, बल्कि संपत्तियों का ह्रास और समाज में अशांति का माहौल भी बनता है। कलेक्टर ने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश और समाज की नींव है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यही पीढ़ी भारत के उज्ज्वल भविष्य की धुरी है। कलेक्टर शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में नशा उन्मूलन के लिए सघन जन-जागरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि संगोष्ठियों, जनसभाओं और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को नशापान से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से संवेदनशील अपील की कि वे स्वयं नशापान से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दे।
बैठक के दौरान कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध या जहरीली शराब का विक्रय बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इस दिशा में कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शैक्षणिक संस्थानों स्कूलों और कॉलेजों के आसपास संचालित किसी भी नशा पान की दुकान पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं के हित में प्रशासन पूर्ण सख्ती से कार्य करेगा। कलेक्टर ने अंत में कहा कि नशा त्यागना ही नहीं, दूसरों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना भी एक सामाजिक जिम्मेदारी है। मिलकर ही हम नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य के...
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।
नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल ...
कहते हैं, मुश्किलें इंसान को तोड़ने आती हैं, लेकिन हौसला उन्हें अवसर में बदल देता है। ग्राम चंदूर की रितिका दोरिवार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सं...
“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।” यह भाव आज उन महिलाओं के जीवन में दिखाई दे रहा है, जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ...
कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को जिले के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर अंतिम छोर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी त...