हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता : कलेक्टर शर्मा

Posted On:- 2025-10-30




बेमेतरा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (स्पेशल इंटेंसिव रेविशन  एसआईआर ) के दूसरे चरण की घोषणा की गई है। इस संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने जिला कार्यालय बेमेतरा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।

कलेक्टर शर्मा ने बैठक में बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का उद्देश्य प्रत्येक योग्य भारतीय नागरिक को मतदाता सूची से जोड़ना है, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में कोई भी नागरिक अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।

बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई कार्यक्रम तिथियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया  : 

मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक घर-घर जाकर गणना चरण (फील्ड वेरिफिकेशन): 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 9 दिसंबर 2025, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक, सूचना, सुनवाई एवं सत्यापन चरण: 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

कलेक्टर शर्मा ने बताया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, मतदाता के रूप में पंजीयन हेतु व्यक्ति का भारत का नागरिक होना, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करना और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस तरह का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लगभग 21 वर्षों बाद किया जा रहा है। अंतिम व्यापक पुनरीक्षण साल 2002 से 2004 के बीच हुआ था, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में यह प्रक्रिया वर्ष 2003 में पूर्ण की गई थी। शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से मतदाता पंजीयन कार्य में सहयोग करें और नागरिकों को अपने नाम की पुष्टि हेतु प्रेरित करें।

कलेक्टर ने कहा लोकतंत्र में हर मत की कीमत होती है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान सूची से वंचित न रहे। मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष चुनावों की गारंटी है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर दीप्ति वर्मा, निर्वाचन शाखा के अधिकारीगण, और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में कलेक्टर शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित और समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित रहे।




Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...