कितनी देर में खराब हो जाती है चाय?

Posted On:- 2025-11-02




कई लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सर्दियों का मौसम चल रहा है या फिर गर्मियों का, उन्हें दिन में एक से दो बार चाय तो पीनी ही होती है। कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी थकावट को दूर करने के लिए चाय का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा देर तक रखी हुई चाय को पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है?

कितनी देर में हो जाती है खराब?

दूध वाली चाय को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए। एक बार आपने चाय को पका लिया, तो आपको चाय को ठंडा होने से पहले पी लेना चाहिए। चाय को आधे घंटे से पहले ही पी लेना चाहिए। दूध वाली चाय हर्बल टी की तुलना में जल्दी खराब हो जाती है। हर्बल टी को आप कुछ घंटों तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ सकता है बुरा असर

अगर आपने ज्यादा देर तक रखी हुई चाय को पिया, तो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। छोटी सी लगने वाली इस गलती की वजह से एसिडिटी, कब्ज और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा चाय को ज्यादा देर तक रखने के कारण उसके अंदर मौजूद पोषक तत्व भी कम होते चले जाते हैं।

गौर करने वाली बात

क्या आप भी कभी-कभी रखी हुई चाय को दोबारा से गर्म करके पी जाते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए। चाय को दोबारा गर्म करके पीने से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। तबीयत को बिगड़ने से रोकने के लिए आपको चाय को दोबारा से गर्म करके नहीं पीना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)



Related News
thumb

करौंदा से मिल सकते हैं ये 5 कमाल के फायदे

छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है...


thumb

बारिश के पानी से पैरों में हो रही है खुजली और फंगल इंफेक्शन, तो अपन...

बारिश के मौसम में पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में पैरों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। यहां हम कुछ आसान उपाय क...


thumb

शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ चुकी है कि लोगों में कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स देखने को मिल रही है। जिनमें शरीर में आयरन की कमी बहुत आम है। शर...


thumb

औषधीय गुणों की खान है वन तुलसी

तुलसी का नाम सुनते ही अक्सर हमारे दिमाग में श्याम या राम तुलसी की तस्वीर उभरती है, जो लगभग हर भारतीय घर के आंगन में पूजी जाती है। लेकिन आयुर्वेद मे...


thumb

सिर्फ मसाला नहीं, औषधीय गुणों से भरपूर है कलौंजी

कलौंजी का इस्तेमाल तड़के से लेकर अचार में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी सुगंध खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह ...


thumb

शरीर में सूजन होने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

अगर आपके शरीर में बार-बार सूजन बनी रहती है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक रहने वाली सूजन गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती ह...