दंतेवाड़ा(वीएनएस)।दंतेवाड़ा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव (रजत महोत्सव)-2025 का आज माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण स्थित मेंढ़का डोबरा मैदान मं भव्य समापन हुआ। 2 से 4 नवंबर तक चले इस तीन दिवसीय राज्योत्सव में जिले की सांस्कृतिक झलकियाँ, पारंपरिक लोकनृत्यों, प्रदर्शनी एवं विविध आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से दंतेवाड़ा की समृद्ध संस्कृति और विकास की उपलब्धियों का भी प्रदर्शन किया गया।
समापन कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि हम सभी जानते है कि आज के ही दिन इस हमारे छत्तीसगढ़ को राज्य का स्वरूप देना तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की ही देन है। आज हम छत्तीसगढ़ में गौरव के साथ कहे सकते है कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ है।कार्यक्रम में इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम ने अपने उद्बोधन में शालेय छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति एवं विभागों के स्टालों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि रजत महोत्सव के अवसर पर उनकी उत्साहवर्धक सहभागिता में चार चांद लगा दिए।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों शालेय छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस क्रम में शासकीय आदर्श विद्यालय ने प्रथम, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा कन्या शिक्षा परिसर पातररास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सक्षम विद्यालय जावंगा के छात्रों को विशेष पुरस्कार दिया गया। विभागीय स्टालों में महिला बाल विकास विभाग प्रथम, आदिवासी विकास विभाग को द्वितीय तथा स्कूल शिक्षा विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...