राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर स्मरणोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

Posted On:- 2025-11-07




नारायणपुर (वीएनएस)। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में “वंदे मातरम” राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम देशभक्ति, सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहा। 07 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। 

यहा कार्यक्रम पहला चरण 07 से 14 नवंबर तक, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी, तृतीय चरण 07 से 15 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ एवं चतुर्थ चरण 01 से 07 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यायल एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अधिकारी एवं कार्मचारियों द्वारा “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन से किया गया। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके सांस्कृतिक, साहित्यिक तथा स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डाला गया।

‘वंदे मातरम् - राष्ट्र की आत्मा का स्वर’

“वंदे मातरम” गीत का रचना कार्य महान कवि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में संस्कृत एवं बांग्ला मिश्रित भाषा में किया था। इसे बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया गया, जो 1882 में प्रकाशित किया गया और पहली बार 1896 में गाया गया था। यह गीत मातृभूमि भारत को देवी स्वरूप में नमन करता है- “वंदे मातरम! सुजलां सुफलां मलयजशीतला, शस्यश्यामलां मातरम्

यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रभक्ति और आंदोलन का प्रेरणास्रोत बना। आज भी यह गीत हर भारतीय के हृदय में गूंजता है, जो हमारी संस्कृति, एकता और देशप्रेम का प्रतीक है। कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित इस स्मरणोत्सव में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया और मातृभूमि को नमन किया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के साथ हुआ।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, सहायक आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, नगर सेना कमांडेन्ट मनोहर चौहान, एलआईसी के बलराम रजोरिया, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

सोलर ड्यूल पंप का तत्काल मरम्मत

दुर्गू कोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोडकाएनहूर में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत क्रेडा द्वारा सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया है, उक्त संयंत्र के ...


thumb

सुदूर सरहदी ग्राम कंदाड़ी में सुशासन की पहुंच, महतारी वंदन योजना बनी...

जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी, जो कभी माओवाद से प्रभावित था, में आयोजित बस्तर मुन्ने कार्यक्रम और सुशासन तिहार...


thumb

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान : जिले में 21 मोतियाबिंद मरीजों ...

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत जिले के सुदूर वनांचल और दूरस्थ बसाहटों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर निलेशकुमा...


thumb

सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र : सांसद नाग

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समा...


thumb

बस्तर में मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के विजन और ऐतिहास...

बस्तर रियासत की पुरानी राजधानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का प्रांगण उस समय भक्ति और राष्ट्रवाद के अनूठे संगम का साक्षी बना, जब यहाँ ‘सोमनाथ स्वाभिमा...


thumb

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के मद्देनजर धारा 163 लागू, बिना अनुमति सभा ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय उप-निर्वाचन 2026 की समय-सारणी घोषित किए जाने के साथ ही बस्तर जिले में चुनावी आदर्श आचार संहिता प्रभ...