फटे होठों से पाएं छुटकारा! घी-एलोवेरा से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम

Posted On:- 2025-11-08




ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के कारण होठों का फटना लाजमी है। विंटर सीजन में होंठ फटना एक आम समस्या है। यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोगों के होठों में गहरी दरारे तक आ जाती है और कभी-कभी तो खून निकलने लगता है। जिससे यह समस्या और भी दर्दनाक बन जाती है। फटे हुए होठों की समस्या लोग इग्नोर कर देते हैं, जिससे बाद में यह दिक्कत और बढ़ जाती है। अगर आप भी ड्राई लिप्स और होंठ फटने की समस्या से परेशान हैं, तो आप घर पर ही होममेड लिप बाम बना सकते हैं। इस मौसम में पानी कम पीने के वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। नमी के कारण भी त्वचा और होंठ दोनों ही सूखने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में अपने होंठों की देखभाल जरुर करें और घर बनाएं होममेड लिप बाम, जिससे आपके लिप्स मुलायम और खिले-खिले नजर आएंगे।


होममेड लिप बाम

सामग्री

 - 1 चम्‍मच घी

- 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल

- 1 चम्‍मच एलोवेरा जेल


विधि

 सबसे पहले आप एक कटोरी में घी, विटामिन ई और एलोवेरा जेल लें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। जब यह तीनों अच्छे से मिक्स हो जाएं, तब कांच की शीशी में इसको भर लें। दिन में इस लिप बाम को कम से कम 3 या 4 बार जरुर लगाएं। क्या पता आपको इसका स्मेल और टेस्ट ठीक न लगे लेकिन इसका इस्तेमाल आप नियमित रुप से होंठों पर जरुर करें। 


होममेड लिप बाम के फायदे

- इस होममेड लिप बाम को लगाने आपके होंठ और त्वचा दोनों ही हाइड्रेटेड बनें रहेंगे। क्योंकि एलोवेरा जेल में विटामिन-सी होता है। 

 - इसमें देसी घी मिला हुआ है, जो त्वचा को भरपूर मॉइश्चर प्रदान करता है और होंठ फटते नहीं है। 

 - इस लिप बाम में विटामिन-ई कैप्सूल भी मिला हुआ है, जो त्वचा को डीप नरिशमेंट पहुंचाता है, जिससे आपकी स्किन मुलायम रहती है।



Related News
thumb

एक दिन में कितने आंवला खाएं?

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से आंवला खाकर आप अपनी सेहत को काफी...


thumb

ज्यादा न करें अजवाइन का सेवन

अजवाइन, भारतीय रसोई का एक आम मसाला है, जिसे अक्सर वजन घटाने और पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें औषधीय गुण होते हैं, लेकिन किसी भी च...


thumb

मानसून में डायबिटीज को कैसे कंट्रोल रखें?

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला खाना खाएं- बारिश के दौरान स्ट्रीट फूड लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ये खाना खराब होने का खतरा भी कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में...


thumb

गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन, जान लें इसके सेवन से क्या क्या...

गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में कई तरह के फल नज़र आने लगते हैं। इन्हीं फलों में से एक है गहरे बैंगनी रंग के छोटे-छोटे जामुन। स्वाद में खट्टा-मी...


thumb

खीरा खाने के कितनी देर बाद पीना चाहिए पानी?

पोषक तत्वों से भरपूर खीरा सलाद के तौर पर ज्यादा सेवन किया जाता है। इसमें लगभग 95% पानी होता है, विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम औ...


thumb

मानसून में कैसी होनी चाहिए डाइट

मानसून में बारिश की वजह से आस-पास गंदगी जमा हो जाती है। जिससे मच्छर, मक्खियां और दूसरे कीड़े-मकोड़े बहुत बढ़ जाते हैं और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जात...