पुनर्वास केंद्र बीजापुर में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का तीसरा बैच शुरू

Posted On:- 2025-11-08




बीजापुर (वीएनएस)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पुनर्वास केंद्र बीजापुर में साक्षरता केंद्र का तीसरा बैच आज से प्रारंभ किया गया। इस बैच में कुल 92 आत्मसमर्पित नक्सली असाक्षर साक्षर बनने की दिशा में अध्ययन करेंगे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव लखनलाल धनेलिया, जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कमलदास झाड़ी, नोडल अधिकारी बसमैया अंगनपल्ली एवं कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित शिक्षार्थियों को पढ़ाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। जिला परियोजना अधिकारी झाड़ी ने स्थानीय गोंडी बोली में सरल शब्दों में साक्षरता के लाभों को समझायाए जिससे शिक्षार्थियों को विषयवस्तु को समझने में आसानी हुई। इस अवसर पर सभी असाक्षर शिक्षार्थियों को उल्लास प्रवेशिका, कार्य-पुस्तिका एवं पेन प्रदान किए गए। अधिकारियों ने शिक्षार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

इस पहल का उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।




Related News
thumb

नीली क्रांति से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास का नया आ...

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सहायक व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया जा...


thumb

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस ...



thumb

छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प के अनुरूप सुकमा जिले में छात्रावासों एवं आश्रमों की व्यव...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफल: 1040 विशिष्टजनों का रायपुर ...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा' सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। पांच दिवसीय यात्रा के बाद प्रदेश के सभी जिलों से शा...


thumb

हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री राजवाड़े ने दिया पोषण औ...

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर संभाग के सुकमा जिले के प्रवास के दौरान सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, लस्केप...