हर घर तक पहुंचेगा विकास का लाभ : सांसद महेश कश्यप

Posted On:- 2025-11-10




1.99 करोड़ की लागत से बने फूलबगड़ी-दामापारा मार्ग पर माइनर ब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण

सुकमा (वीएनएस)। बस्तर सांसद महेश कश्यप शनिवार को एकदिवसीय प्रवास पर सुकमा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत फूलबगड़ी में 1 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से निर्मित माइनर ब्रिज का लोकार्पण किया। यह पुल फूलबगड़ी से दामापारा मार्ग को जोड़ता है, जिससे अब ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा हमारी सरकार बनने के बाद विकास की रफ्तार तेज हुई है। पक्की सड़कें, पुल-पुलिया, बिजली और हर घर जल जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन को सुगम बनाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में खुशहाली आई है और यह हमारी सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में किसानों के लिए खुशखबरी है 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। यही हमारी ‘विकास की सरकार’ और मोदी की गारंटी है।” सांसद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति आने वाले समय में और तेज होगी तथा बस्तर अंचल के प्रत्येक ग्राम तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प सरकार द्वारा पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुकमा श्री हुंगाराम मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, सरपंच फूलबगड़ी श्रीमती पोडियामी अंजू, जनप्रतिनिधि श्री नूपुर वैदिक, श्री विश्वराज सिंह चौहान, श्री दिलीप पेद्दी, श्रीमती पार्वती प्रधानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




Related News

thumb

ममता शर्मा बनीं रोजगार सृजन की मिसाल, ईवी वर्कशॉप स्थापित कर 7 लोगो...

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


thumb

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...


thumb

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।


thumb

मतदाता जागरूकता शिविर में एसडीएम महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता...

विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्ष...

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...