सुकमा (वीएनएस)। बस्तर ओलंपिक 2025 को लेकर सुकमा जिले में जबरदस्त धूम मची हुई है। शनिवार को आयोजित ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बना। हड़मा स्टेडियम सुकमा, पुलिस लाइन सुकमा तथा जगरगुंडा के खेल परिसर दर्शकों की तालियों और जयकारों से गूंज उठे। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव और जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
खेल, जोश और उत्सव का माहौल :
जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बस्तर के पारंपरिक खेलों की आत्मा जीवंत हो उठी। खो-खो, कबड्डी और रस्साकस्सी के मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, वहीं वॉलीबॉल में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स के ट्रैक पर भी खिलाड़ियों का दिखा दम :
100, 200, 400 मीटर दौड़ और रिले रेस में धावकों ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा, लंबी कूद, ऊँची कूद, तीरंदाजी, तवा फेंक, गोला फेंक और भाला फेंक में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अब विकासखंड स्तर पर होगी भिड़ंत :
यह आयोजन क्षेत्र में एकता, अनुशासन और खेल भावना का सशक्त संदेश दे गया है। ज़ोन स्तर पर विजयी रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये सभी विजेता खिलाड़ी अब 11 और 12 नवंबर को आयोजित होने वाली विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
जगरगुंडा के बस्तर ओलंपिक कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, ओयम लीना, जनपद उपाध्यक्ष श्री माडवी हिरमा, जनपद सदस्य श्री माड़वी देवा, श्रीमती कवासी जानकी, सरपंच जगरगुंडा सुश्री नित्या, एसडीएम सुभाष शुक्ला, तहसीलदार श्री योपेन्द्र पात्रे, जनपद सीईओ श्री सुमित ध्रुव तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने महासमुंद जिले में खेत बचाओ अभि...
बंसल ने विभिन्न शासकीय भवनों के निर्माण, मरम्मत एवं संधारण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित...
सचिव बंसल ने निर्माणाधीन दो मंजिलें महाविद्यालय भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सड़क के स्तर में अंत...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जनपद पंचायत कुरुद के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वि...
धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सुगम यातायात और आधुनिक शहरी अधोसंरचना के विकास के उद्देश्य से सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को ग...
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अत्याधुनिक ऑडिटोरियम धमतरी शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा साबित होगा। इसके पूर्ण होने से सांस्कृतिक कार्यक्...