जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की कार्रवाई, 280 बोरी धान जब्त

Posted On:- 2025-11-10




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान उपार्जन का कार्य दिनांक 15 नवंबर 2025 से होने वाला है। धान खरीदी में व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से धान के विक्रय को रोकने के उद्देश्य से राजस्व विभाग, खाद्य विभाग व कृषि उपज मंडी गीदम की संयुक्त टीम द्वारा कलेक्टर महोदय श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन और खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक के मार्गदर्शन में दिनांक 09 नवंबर 2025 को नकुलनार और गंजेनार के विभिन्न व्यापारियों के गोदामों में जांच की गई। 

जांच में मे. पासवान ट्रेडर्स नकुलनार के गोदाम से 250 बोरी धान और चंद्रपाल सिंह भदौरिया के गोदाम से 30 बोरी धान बिना वैध दस्तावेज के भंडारित होने के कारण तथा कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 का उल्लंघन पाए जाने के कारण जप्त किया गया। इसके अलावा मे. विपिन ट्रेडर्स गंजेनार के गोदाम में 30 क्विंटल धान व श्री विवेक सिंह नकुलनार के गोदाम में 225 क्विंटल धान पाया गया उक्त दोनों व्यापारियों द्वारा वैध बी 1 पंजी और कृषि उपज मंडी गीदम द्वारा उक्त धान हेतु जारी पर्ची प्रस्तुत किया गया जो जांच में सही पाया गया। उक्त कार्रवाई में कुआकोंडा तहसीलदार श्री लीलाधर चंद्रा, नायब तहसीलदार श्री केजाराम पटेल, मंडी उपनिरीक्षक श्री बालमुकुंद यादव तथा खाद्य निरीक्षक श्री धीरेंद्र कश्यप, श्री प्रमोद कुमार सोनवानी,श्री सचिन कुमार शामिल रहे।



Related News
thumb

बंदेपारा गांव पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांव बंदेपारा में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी पहुंचे


thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।