लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका: 10 की मौत, 47 घायल, दिल्ली-मुंबई-यूपी में अलर्ट

Posted On:- 2025-11-10




नई दिल्ली (वीएनएस)। सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना भीषण था कि पास खड़ी छह से अधिक गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं।

धमाके के तुरंत बाद मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली। वे आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं और हालात पर खुद नजर बनाए हुए हैं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि शाम 6:52 बजे रेड लाइट पर एक कार अचानक फट गई। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रारंभिक जांच में विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इसे सामान्य घटना नहीं मान रही है।

चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज से आसपास की इमारतें हिल गईं और दुकानों की खिड़कियां टूट गईं। “हम कुछ समझ पाते उससे पहले ही कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां आग के गोले में बदल गईं,” एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया।

घटना के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं।

विस्फोट के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुरक्षा समीक्षा बैठक कर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं, यूपी पुलिस को भी संवेदनशील जिलों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं।



Related News
thumb

मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा '...

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि आगामी मानसून सत्र में 'इंडिया' गठबंधन एकजुट होकर केंद्र सरकार को घेरेगा। विपक्ष संसद में राम मं...


thumb

रथयात्रा 2026: श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए ओडिशा पुलिस...

महाप्रभु जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की संभावना के बीच ...


thumb

पंजाब कांग्रेस में कंप्रोमाइज्ड लीडर पर घमासान, राजा वडिंग बोले- मु...

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की 'समझौता करने वाले नेताओं' संबंधी टिप्पणी पर खुद को लक्षित किए...


thumb

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बागी खेमे में ...

विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी ने अनुब्रत मंडल के शामिल होने की घोषणा की और उन्हें बागी गुट का बीरभूम ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया। माना जा रहा है क...


thumb

90 के दशक में हुर्रियत कांफ्रेंस ने जो भारत विरोधी करतूतें की थीं, ...

हम आपको बता दें कि जम्मू स्थित विशेष न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र में शब्बीर अहमद शाह, सैयद अली शाह गिलानी, अब्दुल गनी लोन, मोहम्मद याकूब वकील, जाव...


thumb

केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, पेट्रोल की कीमत 82 रुपये होनी चा...

अरविंद केजरीवाल ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाव...