नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली को दहला देने वाले लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था, वह वारदात से पहले करीब तीन घंटे तक एक मस्जिद के पास पार्किंग में खड़ी रही थी।
जांच में सामने आया घटनाक्रम
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें दिखा कि कार 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में दाखिल हुई और 6:48 बजे निकली। कार पार्किंग से निकलने के महज चार मिनट बाद, शाम 6:52 बजे, सुभाष मार्ग लाल बत्ती पर जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ आग की चपेट में आ गईं। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धमाके की भयावह तस्वीरें
धमाके के बाद सड़क पर खून और मलबा बिखरा पड़ा था। कई शवों के अंग दूर-दूर तक फैल गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। आसपास की इमारतें तक हिल गईं।
पुलिस ने दर्ज किया UAPA केस
दिल्ली पुलिस ने धमाके के मामले में UAPA की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम, और BNS की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में IED बम धमाके की पुष्टि हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहाड़गंज के एक होटल से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
संदिग्ध पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, कार पार्किंग में खड़ी रहने के दौरान ड्राइवर बाहर नहीं निकला। पुलिस को शक है कि वह किसी निर्देश या संपर्क का इंतजार कर रहा था। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन
दमकल विभाग ने बताया कि आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो पूरी तरह जल गए। एलएनजेपी अस्पताल में 24 घायलों का इलाज चल रहा है।
गृह मंत्री का बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि सुभाष मार्ग पर चलती i20 कार में शाम करीब 6:52 बजे धमाका हुआ। कार में तीन लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस मिलकर जांच कर रही हैं।
देशभर में हाई अलर्ट
धमाके के बाद दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डे और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। अयोध्या में राममंदिर, और नागपुर में संघ मुख्यालय की सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। अमेरिका ने भी इस धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है।
इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापुर ने मंगलवार को कहा कि स्थिति तेजी से स...
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को धमकाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में बाधा...
यूपी की राजधानी लखनऊ के सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी इलाके में एक इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने रविवार की ...
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।
राजस्थान में एक बार फिर कोल्ड-वेव (शीतलहर) की वापसी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 दिसंबर से ठंड का असर तेज हो जाएगा और खासतौर पर शेखावाटी के...
लगातार उड़ान व्यवधानों की स्थिति से जूझने के बाद इंडिगो ने अपने नेटवर्क को पूरी तरह सामान्य कर दिया है। एयरलाइन ने जानकारी दी कि शनिवार को 1800 से ...