इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत

Posted On:- 2025-11-11




इस्लामाबाद/नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान मंगलवार को आतंकी घटना का शिकार हो गया। देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि बम धमाका इतना तेज था कि जी-11 क्षेत्र के आसपास इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि धमाके वाली जगह यहां मौजूद एक कोर्ट के बिल्कुल करीब है। 

इस घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक जताया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह घटना सबक (वेक अप कॉल) है। उन्होंने इस धमाके की जिम्मेदारी इशारों-इशारों में अफगानिस्तान पर डालते हुए कहा कि इस माहौल में काबुल के शासकों के साथ सफलतापूर्वक समझौतों की उम्मीद बेकार है। 



Related News
thumb

अमेरिका क्वांटम लीडरशिप की दौड़ में ला रहा तेजी

अमेरिका ने क्वांटम टेक्नोलॉजी में एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एडवांस्ड क्वांटम कंप्यूटर के डेवलपमेंट में तेजी लाने और फेडरल ए...


thumb

अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद से जुड़ेगी ईरान को प्रतिबंधों में राहत...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को किसी भी प्रतिबंधों में दी जाने वाली राहत अमेरिकी खेती के प्रोडक्ट्स की खरीद से जुड़ी होगी।


thumb

ओबामा ने ट्रंप की ईरान नीति पर उठाए सवाल

अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील हो चुकी है। जी7 समिट से लेकर ट्रुथ सोशल से लगातार वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ...


thumb

ट्रंप के अप्रत्याशित स्वभाव का पाक ने अब चखा कड़वा सबक, सीधे ईरान-य...

अब अमेरिका के अस्थिर स्वभाव वाले राष्ट्रपति के साथ काम करने के खतरों का एहसास हो गया है, क्योंकि पाकिस्तान और उसके समर्थक तब मझधार में रह गए जब डोन...


thumb

ट्रंप ने कहा-मेलोनी मेरे साथ फोटो खिचाने को बेताब थी,, तरस आ गया......

ट्रंप और मेलोनी की मुलाक़ात फ्रांस के एवियन में 15 से 17 जून तक हुई G7 समिट में हुई। ईरान में युद्ध को लेकर इस साल पैदा हुए तनाव के बाद, दक्षिणपंथी...


thumb

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टली

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ तकनीकी बातचीत के लिए स्वीट्जरलैंड जाने वाले थे। फिलहाल इस योजना को टाल दिया गया है। हालांकि व्हाइट हा...