वैभव सूर्यवंशी बिना टीम इंडिया के लिए खेले ही चमके

Posted On:- 2025-12-07




नई दिल्ली (वीएनएस)। गूगल की 'ईयर इन सर्च 2025' रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला नाम सबसे है। भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर न तो विराट कोहली रहे और न ही रोहित शर्मा हैं, ये सम्मान हासिल किया है 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने, जिन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू के बाद से ही क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए कई नई प्रतिभाओं का साल रहालेकिन वैभव सूर्यवंशी का उदय सबसे खास रहा। किशोर उम्र में कदम रखते ही यह युवा बल्लेबाज़ हर मैच के साथ चर्चा का केंद्र बन गया। घरेलू टूर्नामेंट में उनके तेज़तर्रार शतक और अनुभवी गेंदबाज़ों पर हावी होने की क्षमता ने क्रिकेट विशेषज्ञों को पहली बार आईपीएल में चौंकाया।

आईपीएल से शुरू हुआ वैभव का तूफान

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से तहलका मचा दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज़ शतकों में एक शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा। यही वह दौर था जब सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक, हर जगह सिर्फ वैभव की चर्चा होने लगी। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह सवाल नहीं कि वह भारतीय टीम में कब आएंगे, बल्कि यह कि कब तक इंतज़ार करना पड़ेगा। वैभव भारत की जूनियर टीमों में पहले ही चमक बिखेर चुके हैं, और इंडिया-A के लिए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ शतक जमाकर अपने चयन की दावेदारी मजबूत कर दी।



Related News
thumb

रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलं...

श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने इतिहास रच दिया है। वह डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले श्रीलंकाई बन गए हैं।


thumb

आर प्रज्ञानानंदा ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने

आर प्रगनानंद ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल की है।


thumb

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने जीता कनिजसा ओपन 2026 का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने हंगरी के नागीकानिजा में हुए प्रतिष्ठित 'कनिजा ओपन 2026' में ग्रुप-ए का खिताब अपने नाम कर लिया है।


thumb

शुभमन गिल 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बल्ले...

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे किए।


thumb

ऋषभ पंत की 66 रन की आक्रामक पारी से भारत ने श्रीलंका को 372 रन का ल...

गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन की चुनौती दी। ऋषभ पंत ने केवल 53 गेंदों में 66 र...


thumb

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट विकेटों के मामले में कपिल देव को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।