छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू, जीतें रोमांचक पर्यटन पैकेज

Posted On:- 2025-12-08




रायपुर (वीएनएस)। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड 08 से 21 दिसंबर तक कई खास कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में बोर्ड ने 08 से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू करने का फैसला लिया है। उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को नई नजर से दुनिया के सामने रखा जाए और युवा फोटोग्राफरों को एक मजबूत मंच मिले।

प्रतियोगिता में देश के किसी भी हिस्से के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित मौलिक फोटोग्राफ it@visitcg.in पर भेजनी होगी। प्रतिभागियों को अपना नाम, आयु, मोबाइल नंबर, पता और फोटो का छोटा विवरण भी संलग्न करना होगा।

प्रविष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ ज्यूरी करेगी। रचनात्मकता, तकनीकी गुणवत्ता, विषय की स्पष्टता और पर्यटन मूल्य को मुख्य आधार माना जाएगा। विजेताओं की घोषणा 19 दिसंबर को होगी।

पुरस्कार इस प्रकार हैं:
• प्रथम पुरस्कार: हिल इको रिसॉर्ट में दो व्यक्तियों के लिए दो रात और तीन दिन ठहरने की सुविधा
• द्वितीय पुरस्कार: सोनभद्र टूरिस्ट रिसॉर्ट आमाडोब में दो व्यक्तियों के लिए एक रात और दो दिन ठहरने की सुविधा
• तृतीय पुरस्कार: 1500 रुपये नकद और प्रमाणपत्र

बेहतरीन फोटोग्राफ को भविष्य में पर्यटन बोर्ड की प्रचार सामग्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि ऐसी गतिविधियाँ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देती हैं और युवाओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति को मजबूती देती हैं।

इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 89823-25900 पर संपर्क कर सकते हैं।



Related News
thumb

चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजप...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...


thumb

बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए ...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...


thumb

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...