इंडिगो ने शुरू कीं 1800 से अधिक उड़ानें, नेटवर्क पूरी तरह बहाल

Posted On:- 2025-12-09




नई दिल्ली(वीएनएस)।  लगातार उड़ान व्यवधानों की स्थिति से जूझने के बाद इंडिगो ने अपने नेटवर्क को पूरी तरह सामान्य कर दिया है। एयरलाइन ने जानकारी दी कि शनिवार को 1800 से अधिक उड़ानें संचालित की जा रही हैं, जो शुक्रवार की तुलना में करीब 150 उड़ान अधिक हैं। ऑपरेशंस की बहाली के साथ इंडिगो की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) भी उल्लेखनीय रूप से सुधरी है और अब 91% पर पहुंच चुकी है, जबकि एक दिन पहले यह लगभग 75% दर्ज की गई थी।

इंडिगो के अनुसार, जिन उड़ानों को रद्द किया जा रहा है, उनकी जानकारी यात्रियों को पहले से भेजी जा रही है ताकि उन्हें न्यूनतम असुविधा हो। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की शिकायतों और सहायता अनुरोधों के समाधान के लिए आंतरिक प्रक्रियाओं को और तेज किया गया है।

827 करोड़ रुपये रिफंड

कंपनी का दावा है कि 827 करोड़ रुपये का रिफंड पहले ही प्रोसेस हो चुका है और 15 दिसंबर तक रद्द उड़ानों के शेष रिफंड भी पूरा कर दिए जाएंगे। इसी अवधि में फंसे यात्रियों के लिए 9,500 से ज्यादा होटल रूम, लगभग 10,000 कैब और बसें उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 4,500 से अधिक बैग यात्रियों तक पहुंचा दिए गए हैं और बाकी लगेज अगले 36 घंटों में सौंपे जाने की उम्मीद है।



Related News
thumb

डॉ. सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव

केंद्र सरकार ने 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।


thumb

सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में पिनाकोटा के पास शनिवार की सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।


thumb

कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता, राहुल गाँधी ...

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है।


thumb

दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ सड़क पर उतरे वाम दल, ज्ञानेश कुमार के इस...

यहां मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों और छात्र नेताओं ने मार्च निकाला।


thumb

नागरिकों की सुरक्षा पर एक्शन मोड में सरकार, सऊदी अरब से उमराह यात्र...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह तीर्थयात्री सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले एक ...


thumb

पंजाब राजनीति में नया मोड़:सुखबीर बादल ने दिए बीजेपी के साथ गठबंधन ...

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आम आदमी पार...