वंदे मातरम राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बनेगा : अमित शाह

Posted On:- 2025-12-09




नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा, 'ये महान सदन वंदे मातरम के भाव के लिए, यशोगान के लिए और वंदे मातरम को चिरंजीव बनाने के लिए चर्चा करे और इस चर्चा के माध्यम से हमारे देश के बच्चे, किशोर, युवा आने वाली पीढ़ियों तक वंदे मातरम के आजादी के लिए योगदान को याद करें। वंदे मातरम की रचना में राष्ट्र के प्रति समर्पण का जो भाव है, उसका आने वाले भारत की रचना में योगदान, इन सभी चीजों से हमारी आने वाली पीढ़ियां भी युक्त हों। इसलिए मैं सभी का अभिनंदन करता हूं कि आज यह चर्चा सदन में हो रही है।'

उन्होंने कहा, 'जब वंदे मातरम की चर्चा हो रही है, कल कुछ सदस्यों ने लोकसभा में प्रश्न उठाया था कि आज वंदे मातरम पर चर्चा की जरूरत क्या है। वंदे मातरम पर चर्चा की जरूरत वंदे मातरम के प्रति समर्पण की जरूरत, जब वंदे मातरम बना था, तब भी थी, आजादी के समय भी थी, आज भी है और 2047 में जब आधुनिक भारत होगा, तब भी रहेगी। क्योंकि वंदे मातरम में कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की भावना है। तो जिन्हें वंदे मातरम पर चर्चा की वजह समझ नहीं आ रहा, उन्हें नए सिरे से सोचने की जरूरत है।'

वंदे मातरम राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बनेगा
शाह ने कहा, 'यह वंदे मातरम का गान, गीत यह भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने का नारा बना था। आजादी के उद्घोष का नारा बन चुका था। आजादी के संग्राम का बहुत बड़ा प्रेरणा स्त्रोत बना था। और शहीदों को सर्वोच्च बलिदान देते वक्त अगले जन्म में भी भारत में ही जन्म लेकर बलिदान की प्रेरणा भी वंदे मातरम से ही मिलती है। वंदे मातरम की दोनों सदनों में चर्चा से, इसके गौरव गान से हमारे बच्चे, किशोर, युवा और आने वाली कई पीढ़ियां वंदे मातरम के महत्व को समझेंगी और उसे राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार भी बनाएगी।' 



Related News

thumb

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से PM मोदी का संदेश, विकास और आत्मनिर्भ...

भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं ब...


thumb

योगी आदित्यनाथ बोले- स्वतंत्रता के समय नरेंद्र मोदी पीएम होते तो भा...

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के विभाजन और नरसंहार के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया...


thumb

राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी बोली-पीएम मोदी चुने हुए नेता, आप व...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति का मज़ाक उड़ाया और बीजेपी-आरएसएस को 'जोकरों का झुंड' बताया, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर पलटवार किया। केंद्रीय ...


thumb

चमोली टनल दुर्घटना में 7 कर्मचारियों की मौत, 3 अन्य की तलाश में रेस...

त्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में बृहस्पतिवार शाम भूस्खलन के बाद मलबा और पानी भ...


thumb

सहनशीलता को कमजोरी न समझें..एनएसए डोभाल की पाकिस्तान को सबसे बड़ी च...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने इस्लामाबाद को साफ़ और स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने दुश्मनों पर कड़ा प्रहार करेगा और कार्रवाई के ...