लखनऊ (वीएनएस)। यूपी की राजधानी लखनऊ के सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी इलाके में एक इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। सहमति संबंध में रह रही एक महिला ने रविवार की रात इंजीनियर का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद महिला अपनी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ कई घंटों तक शव के पास ही बैठी रही। सोमवार सुबह उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
चार साल से साथ रह रहे थे दोनों
जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी नरेंद्र सिंह के बेटे सूर्य प्रताप सिंह (32) एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर थे। पुलिस के अनुसार सूर्य प्रताप पिछले चार साल से रत्ना (46) नाम की महिला के साथ सलारगंज शिवम ग्रीन सिटी स्थित अपने दूसरे मकान में रह रहे थे। रत्ना मूल रूप से हरदोई की निवासी है और उसकी 17 और 15 वर्ष की दो बेटियां हैं।
रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक भोर करीब पांच बजे रत्ना ने घर में रखे चाकू से सूर्य प्रताप का गला काट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय रत्ना की दोनों बेटियां भी घर में मौजूद थीं।
पांच घंटे तक घर में पड़ा रहा शव
हत्या के बाद रत्ना और उसकी बेटियां करीब पांच घंटे तक घर में ही रहीं। न किसी को सूचना दी और न ही भागने की कोशिश की। सुबह लगभग 9:45 बजे रत्ना ने पुलिस को फोन कर कहा कि उसने सूर्य प्रताप की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची बीबीडी थाने की पुलिस ने रत्ना को हिरासत में ले लिया। बेटियों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।
परिजनों का आरोप
सूर्य प्रताप के पिता नरेंद्र सिंह ने रत्ना और उसकी बेटियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि बेटे की हत्या मकान हड़पने की नीयत से की गई। घटना की खबर मिलने के बाद देवरिया जिले के परसियां भीखम गांव में सूर्य प्रताप के पैतृक घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन सदमे में हैं और गांव में माहौल गमगीन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न संवर्गों और संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के 14 ...
चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है, जिसमें सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। यह सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे ...
रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 1,10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की है।
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार पुरानी इमारतों में चलने वाले पीजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए संरचनात्मक ऑडिट अनिवार्य करने जा...
उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के मनोज कुमार यादव ने कहा कि निरीक्षण का मकसद ढांचे की प्राचीनता और प्रकृति का पता लगाना और उसके ऐतिहासिक महत्व क...
पांचों राज्यों में सबसे पहले मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके अगले दिन 14 मार्च को गोवा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होग...