ग्राम पेंड्री के किसान दिगंबर प्रसाद कश्यप बोले : सुविधायुक्त है धान खरीदी केंद्र

Posted On:- 2025-12-09




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही पूरे प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल है। पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित व्यवस्था ने किसानों को न केवल राहत दी है, बल्कि भरोसे की नई नींव भी खड़ी की है।

ग्राम पेंड्री के किसान दिगंबर प्रसाद कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र पेंड्री में 48 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में पहुँचते ही साफ-सुथरा माहौल, सुचारू तौलाई और व्यवस्थित प्रक्रिया देखकर मन में संतोष की अनुभूति हुई और किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएँ प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अब न भीड़ है, न भाग दौड़, सीधा पहुँचो, तौल कराओ और निश्चिंत होकर घर जाओ। किसान दिगंबर कश्यप ने बताया कि पहले टोकन पाने के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था। कई बार पूरा दिन इसी में निकल जाता था। अब मोबाइल पर ही ऑनलाइन टोकन मिल जाता है और निर्धारित समय की सूचना भी पहले से मिल जाती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन ने किसानों को वास्तविक राहत दी है। खरीदी केंद्र पहुँचते ही तौलाई तुरंत हो जाती है। यह व्यवस्था समय, मेहनत और संसाधन तीनों की बचत करने वाली है। किसान कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई आधुनिक ऑनलाइन टोकन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि नई व्यवस्था ने किसानों का विश्वास और बढ़ाया है।




Related News
thumb

रायपुर में शाही रोजा इफ्तार, हजारों रोजेदार हुए शामिल

पवित्र रमजान माह के 23वें रोजे पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में भव्य शाही रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इ...


thumb

TI-SI समेत 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है।


thumb

रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों ...


thumb

हाईकोर्ट ने नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में 4 आरोपियों सजा रखी बरकरार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नशीली कफ सिरप रखने और तस्करी के मामले में सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। रमेश सिन्हा और ...


thumb

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर क...


thumb

शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...