अवैध खनन,परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, 5 वाहन जब्त प्रकरण दर्ज

Posted On:- 2025-12-09




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा 1 ट्रैक्टर (ग्राम पुछेली),1 हाईवा (पीथमपुर),1 ट्रैक्टर (कनस्दा),2 हाईवा (बम्हनीडीह) में कुल 5 वाहनों को जप्त किया गया। सभी वाहनों को संबंधित थाना एवं पुलिस रक्षित केंद्र में सुरक्षा हेतु रखा गया है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि बम्हनीडीह एवं पुछेली क्षेत्र में अब तक 66 प्रकरण अवैध परिवहन में 11,87,480 व 06 प्रकरण अवैध उत्खनन में 3,00,230 एवं 04 प्रकरण अवैध भंडारण में 9,77,840 कुल 76 मामलों में 24,65,550 की शास्ति राशि वसूल कर खनिज मद में जमा की गई है। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर माननीय न्यायालय में परिवाद दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनन की रोकथाम हेतु खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार गश्त व जांच की जा रही है। प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Related News
thumb

रायपुर में शाही रोजा इफ्तार, हजारों रोजेदार हुए शामिल

पवित्र रमजान माह के 23वें रोजे पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में भव्य शाही रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इ...


thumb

TI-SI समेत 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है।


thumb

रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों ...


thumb

हाईकोर्ट ने नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में 4 आरोपियों सजा रखी बरकरार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नशीली कफ सिरप रखने और तस्करी के मामले में सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। रमेश सिन्हा और ...


thumb

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर क...


thumb

शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...