कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सिवनी (च) का किया निरीक्षण

Posted On:- 2025-12-10




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को टोकन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अवैध धान की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए और केवल पंजीकृत किसानों से ही धान लिया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएँ पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और छाया एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम चांपा पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

रायपुर में शाही रोजा इफ्तार, हजारों रोजेदार हुए शामिल

पवित्र रमजान माह के 23वें रोजे पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में भव्य शाही रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इ...


thumb

TI-SI समेत 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है।


thumb

रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों ...


thumb

हाईकोर्ट ने नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में 4 आरोपियों सजा रखी बरकरार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नशीली कफ सिरप रखने और तस्करी के मामले में सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। रमेश सिन्हा और ...


thumb

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर क...


thumb

शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...