जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागी युवाओं को किया गया सम्मानित

Posted On:- 2025-12-10




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज ऑडिटोरियम जांजगीर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल एव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ हितेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया।एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, प्रेमलाल पांडेय, अर्जुन सिंह क्षत्री, रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। मंच संचालन व्याख्याता दीपक कुमार यादव एवं विकास सिंह ने किया।

दो दिवसीय युवा महोत्सव 10 से 11 दिसम्बर 2025 तक आयोजित हो रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने पारंपरिक कला, संस्कृति और सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, नवाचार, राउत नाचा, करमा नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, एकांकी नाटक, रॉक बैण्ड, चित्रकला, कविता लेखन जैसे विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव के समापन सत्र में सभी विधाओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।




Related News
thumb

रायपुर में शाही रोजा इफ्तार, हजारों रोजेदार हुए शामिल

पवित्र रमजान माह के 23वें रोजे पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में भव्य शाही रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इ...


thumb

TI-SI समेत 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है।


thumb

रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों ...


thumb

हाईकोर्ट ने नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में 4 आरोपियों सजा रखी बरकरार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नशीली कफ सिरप रखने और तस्करी के मामले में सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। रमेश सिन्हा और ...


thumb

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर क...


thumb

शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...