अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, जांजगीर और चांपा में दो हाईवा व एक ट्रैक्टर जब्त

Posted On:- 2025-12-10




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने जांजगीर तहसील अंतर्गत अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहनों को पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया है। वहीं चांपा तहसील में भी राजस्व अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया अवैध रेत परिवहन करते पाया गया जब्त किया गया।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में जिला टास्क फोर्स निरंतर द्वारा निगरानी रखी जा रही है और नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।




Related News
thumb

रायपुर में शाही रोजा इफ्तार, हजारों रोजेदार हुए शामिल

पवित्र रमजान माह के 23वें रोजे पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में भव्य शाही रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला। इ...


thumb

TI-SI समेत 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जशपुर के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है।


thumb

रायपुर नगर निगम की सख्ती: 100 बड़े बकायादारों की सूची होगी सार्वजनिक

नगर पालिक निगम रायपुर का राजस्व विभाग संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। निगम ने शहर के 10 जोनों ...


thumb

हाईकोर्ट ने नशीली कफ सिरप तस्करी मामले में 4 आरोपियों सजा रखी बरकरार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने नशीली कफ सिरप रखने और तस्करी के मामले में सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा है। रमेश सिन्हा और ...


thumb

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर क...


thumb

शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वि...