नए साल में सस्ती होगी गैस? 1 जनवरी 2026 से बदलेंगे कई अहम नियम

Posted On:- 2025-12-29




आम लोगों की जेब और रोजमर्रा पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली (वीएनएस)। नया साल 2026 सिर्फ तारीख बदलने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके साथ ही देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। 1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, टैक्स, राशन कार्ड, किसानों से जुड़ी योजनाएं, गैस की कीमतें, डिजिटल पेमेंट, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और रियल एस्टेट से जुड़े नियमों में बदलाव की संभावना है। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

घरेलू गैस सस्ती होने की उम्मीद
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी कमी आ सकती है। वहीं टैक्स व्यवस्था और जोन सिस्टम में संभावित बदलाव के चलते CNG और PNG के दाम भी सस्ते हो सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर बढ़ सकती है सख्ती
नए साल में सोशल मीडिया को लेकर नियम सख्त किए जा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया की तर्ज पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर नियंत्रण के लिए नए प्रावधान लाने की चर्चा है। इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ सकती है।

राशन कार्ड प्रक्रिया होगी आसान
1 जनवरी 2026 से राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और सरल किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी।

किसानों के लिए भी बड़े बदलाव
किसानों के लिए भी नए साल से अहम बदलाव लागू हो सकते हैं। यूपी समेत कई राज्यों में किसान आईडी अनिवार्य की जा रही है। किसान आईडी नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त रोकी जा सकती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी बदलाव प्रस्तावित है। खरीफ 2026 से जंगली जानवरों द्वारा फसल को हुए नुकसान को भी बीमा के दायरे में लाया जाएगा, हालांकि नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होगा।

कुल मिलाकर, नया साल 2026 कई बदलावों के साथ दस्तक देने जा रहा है। कुछ नियम आम लोगों को राहत देंगे तो कुछ में अतिरिक्त सतर्कता और तैयारी की जरूरत होगी।



Related News
thumb

निफ्टी 26,100 के नीचे, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

प्रॉफिट बुकिंग, बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई।


thumb

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 72 अंक फिसला

आज बुधवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) सुबह करीब 7:30 बजे 72 अंक यानी 0.2...


thumb

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी 4 हजार और सोना 900 रुपय...

कई दिनों की तेजी के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से निवेशकों और आम खरीदारों को कुछ र...


thumb

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुले।


thumb

महंगा होगा तंबाकू, पान मसाला: सरकार ला रही नया हेल्थ और नेशनल सिक्य...

तंबाकू उत्पादों और पान मसाला का सेवन करने वालों के लिए आने वाला समय जेब पर भारी पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए...


thumb

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 111 रुपए हुआ महंगा

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी ...