अवैध धान भंडारण व परिवहन पर कार्रवाई

Posted On:- 2026-01-03




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य, कृषि, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध धान जब्त किया गया है।

संयुक्त दल द्वारा धान उपार्जन केंद्र अकलतरा में जांच के दौरान किसान के टोकन पर अन्य व्यक्तियों द्वारा खपाए जा रहे 21 कट्टी (8.40 क्विंटल) धान को पकड़कर जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम हरदी में एक दुकान से 40 कट्टी (16.00 क्विंटल) अवैध धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम रोहदा में राजस्व एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिव कुमार बरेठ के पास 180 बोरी धान (72.00 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाया गया। संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




Related News
thumb

धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था परखने औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज ग्राम बीजाभाट, सरदा ए...


thumb

कृषि महाविद्यालय में मशरूम प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन पर दो दिवसीय ...

रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया (बेमेतरा) में कृषि विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा...


thumb

धान खरीदी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन : चार कर्मचारी निलंबित, बढ़ती स...

छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति निर्धारित की ...


thumb

जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा : 10 नए प्रदूषण जाँच केंद्रों क...

बेमेतरा जिले में कुल 10 प्रदूषण जांच केन्द्र (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय जिले में बढ़ती वाहनों की संख्या ...


thumb

बदहाल पार्कों पर नगर निगम ने तोड़ी चुप्पी, रखरखाव को लेकर दी सफाई

आयुक्त नगर निगम चिरमिरी से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक समाचार पत्र नई दुनिया में “लाखों की लागत से बने पार्क बदहाली का शिकार” शीर्षक से प्रकाशित स...


thumb

शेष गहन पुनरीक्षण पर राजनैतिक दलों से संवाद, दावा-आपत्ति सूची सौंपी गई

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत द्वितीय सप्ताह में प्राप्त दावा-आपत्तियों के संबंध में मान्यत...