अंबिकापुर (वीएनएस)। अंबिकापुर शहर में पत्रकारिता की आड़ में अवैध शराब तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लग्जरी इनोवा कार पर बड़े-बड़े अक्षरों में “प्रेस” लिखा हुआ था, जिसके जरिए मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। हालांकि आबकारी विभाग की सतर्कता से तस्करों की यह चाल नाकाम हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने दरिमा नवानगर थाना क्षेत्र के अडची गांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
तलाशी के दौरान इनोवा कार से मध्य प्रदेश की 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त इनोवा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
आरोपी पहले कर चुका है सरकारी शराब दुकान में काम
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह पूर्व में सरकारी शराब दुकान में काम करता था, लेकिन नौकरी से हटाए जाने के बाद उसने अवैध शराब तस्करी का रास्ता अपना लिया।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...