नई दिल्ली।यूक्रेन की राजधानी कीव में तापमान तेजी से गिरने लगा है और आने वाले दिनों में यह शून्य से चौबीस डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। पिछले कई सप्ताह से रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भीषण ठंड के कारण यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य शहरों पर एक सप्ताह तक हमले नहीं करने पर सहमति जताई है। ट्रम्प ने यह बात वाशिंगटन में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कही। ट्रंप के अनुसार उन्होंने स्वयं पुतिन से बात कर कीव और आसपास के शहरों पर गोलीबारी और मिसाइल हमले रोकने का अनुरोध किया और पुतिन ने इसे स्वीकार कर लिया। ट्रम्प ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह अस्थायी विराम कब से लागू होगा।हालांकि रूस की ओर से इस कथित सहमति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस घोषणा का स्वागत किया है। जेलेंस्की ने इसे अत्यधिक ठंड के दौर में यूक्रेनी शहरों और विशेषकर ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
इसी बीच, यूक्रेन के चार सीमावर्ती क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी सायरन बजे। ये वे इलाके हैं जो सीधे मोर्चे के निकट हैं। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार इन क्षेत्रों में रूस ने 80 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। अधिकांश ड्रोन को मार गिराने का दावा किया गया है।यूक्रेन की राजधानी कीव में तापमान तेजी से गिरने लगा है और आने वाले दिनों में यह शून्य से चौबीस डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। पिछले कई सप्ताह से रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं। 2022 में पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू होने के बाद से हर ठंडे दौर में रूस इसी रणनीति पर चलता रहा है। बिजलीघर, ट्रांसमिशन लाइन और ताप संयंत्र लगातार निशाने पर रहे हैं।
यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार कीव सहित कई बड़े शहरों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित है। ओडेसा, खारकीव और दोनेत्स्क जैसे क्षेत्रों में भी लंबे समय तक अंधेरा छाया रहता है। मरम्मत दल चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं लेकिन रूसी हवाई हमले उनकी मेहनत को पल भर में बेकार कर देते हैं। कई जगह बिजली कुछ घंटों के लिए आती है जिससे लोग केवल उपकरण चार्ज कर पाते हैं, घर गर्म करना लगभग असंभव बना हुआ है।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि ट्रम्प का बयान इस बात की संभावना खोलता है कि अत्यधिक सर्दी के दौरान कीव और अन्य शहरों को अस्थायी सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि इस विषय पर अमेरिकी, रूसी और यूक्रेनी दलों के बीच हाल ही में यूएई में त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने भी जवाबी कदम के रूप में रूसी तेल शोधन संयंत्रों पर हमले रोकने पर सहमति दी है ताकि दोनों पक्ष एक दूसरे की कार्रवाई का अनुसरण करें।पिछले सप्ताह यूएई में हुई बैठक युद्ध शुरू होने के बाद पहली औपचारिक त्रिपक्षीय बातचीत थी। तीनों पक्षों ने इसे रचनात्मक बताया लेकिन अत्यधिक ठंड की पूरी अवधि के लिए हमले रोकने की कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन इस सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक अंतरराष...
टेलीग्राफ से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे नाटो से कभी प्रभावित नहीं हुए और हमेशा से जानते थे कि यह सिर्फ कागज़ी शेर है। उन्होंने आगे कहा कि अब इ...
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की वजह से जिन देशों को जेट ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, जिसने ईरान को तबाह क...
सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्थानीय मीडिया की तरफ से मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को इस घ...
जरूरी मिनरल्स में चीन के दबदबे को लेकर अमेरिका की चिंता काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि अमेरिका की दिलचस्पी गहरे समुद्र में माइनिंग में फिर से बढ़ रह...
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों से ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध स...