मुंबई (वीएनएस)। भारत की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज़ में से एक मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे पर लौटने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत तथा पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित मिर्ज़ापुर: द फिल्म भारत की सबसे बड़ी क्राइम-थ्रिलर ओटीटी फ्रैंचाइज़ी मिर्ज़ापुर का फिल्मी रूपांतरण है।
जब से मिर्ज़ापुर: द फिल्म की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच निर्माताओं ने एक बड़ा और रोमांचक अपडेट साझा किया है। मिर्ज़ापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का अंतिम शेड्यूल आधिकारिक तौर पर रैप हो गया है।
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइज़ी के दमदार और रोमांचक थीम म्यूज़िक के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रैप की घोषणा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया —
https://www.instagram.com/reel/DUNCIXXAmX7/?igsh=MWg0eGdvcDVidGR4eg==
“It’s a wrap! #MirzapurTheFilm
Video courtesy: Tushil Pujari”
इसके अलावा, मिर्ज़ापुर: द फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म निस्संदेह दर्शकों की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि फैंस एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित मिर्ज़ापुर: द फिल्म वर्ष 2026 में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में मिर्ज़ापुर के सभी चर्चित और लोकप्रिय किरदार नज़र आएंगे, जिनमें कलीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल), मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।
देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, यह फिल्म अपनी थिएट्रिकल रिलीज़ के आठ हफ्ते बाद भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जैकी जैकी श्रॉफ आज 69 वर्ष के हो गये। जैकी श्रॉफ का जन्म 01 फरवरी 1957 को हुआ। उनका मूल नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है।वह ...
साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उदयपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर ह...
कलर्स टीवी पर नया रियलिटी शो 'द 50' 1 फरवरी से दस्तक देने वाला है, जिसमें टीवी जगत से लेकर सोशल मीडिया के फेमस चेहरों को एक ही महल में देखा जाएगा।
इस हफ्ते वध 2 का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ गया है, जो 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। अब संजय मिश्र...
द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस से आने वाली फिल्म है, जिनकी फिल्मोग्राफी में आंखें, नमस्ते लंदन, सिंह इज़ किंग, ...