रायगढ़ (वीएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर निवासी नारायण वैष्णव बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराता है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मकान की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान आरोपी नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले। पूछताछ और साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी अपने मकान में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराता था और स्वयं दलाली व संचालन करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹2,000 नकद, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी नारायण वैष्णव (55) बोईरदादर का निवासी है।
कांकेर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के हित में विशेष पहल करते हुए निःशुल्क सहायक उपकरण हेतु मूल्यांकन, नवीनीकरण एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन ...
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बीजापुर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यो के लिए 6 करोड़ 58 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृति किए गए हैं
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड-अंबागढ़ चौकी की मोंगरा बैराज के जलद्वारों के सुधार एपाक्सी व सिंथेट...
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हैं। वित्तीय वर्ष 2024-26 अंत...
छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई...
छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए राशन दुकानों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है।