ISBT भाटागांव में अवैध टिकट काउंटर हटाया गया, यात्रियों को मिली राहत

Posted On:- 2026-02-11




-पंडित यशवर्धन पुरोहित

रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) भाटागांव में संचालित अवैध टिकट काउंटर को रायपुर नगर निगम ने पूर्ण रूप से हटा दिया है। यह काउंटर लंबे समय से यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद निगम प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि भूतल पर जाली तरीके से संचालित यह टिकट काउंटर बिना लाइसेंस और बिना अनुमति के चल रहा था। त्योहारी सीजन में भारी भीड़ का फायदा उठाकर यहां यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा था। यात्रियों को न तो प्रिंट टिकट दिया जाता था और न ही मोबाइल पर कोई कन्फर्मेशन मैसेज भेजा जाता था।

एक ही बस के अलग-अलग किराए
यात्रियों ने शिकायत की थी कि एक ही ट्रेवल्स की बस के लिए अलग-अलग काउंटरों पर अलग-अलग किराया बताया जाता था। उदाहरण के तौर पर हैदराबाद के लिए स्लीपर सीट का किराया 1400 रुपये और 5 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर 1470 रुपये होना चाहिए, लेकिन कुछ काउंटरों पर 1650 से 1750 रुपये तक वसूले जा रहे थे। किराया अधिक होने पर आपत्ति जताने वाले यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आईं।

फर्जी एजेंटों का नेटवर्क सक्रिय
सूत्रों के अनुसार, बस स्टैंड के गेट नंबर 1, 2 और 3 पर फर्जी एजेंट और हॉकर सक्रिय थे। ये एजेंट यात्रियों को घेरकर सीट दिलाने के नाम पर दबाव बनाते थे। कई मामलों में बदसलूकी और मारपीट तक की नौबत आने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि ये एजेंट बिना अधिकृत पत्र और वैध लाइसेंस के टिकट बुकिंग कर रहे थे और जीएसटी के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूल रहे थे।

राजस्व हानि की आशंका
इस तरह की गतिविधियों से शासन को जीएसटी और राजस्व हानि होने की भी आशंका जताई गई है। चेकिंग के दौरान एजेंट यात्रियों को बस स्टैंड से दूर ले जाकर बसों में बैठा देते थे, ताकि कार्रवाई से बच सकें।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि भविष्य में भी नियमित जांच कर अवैध एजेंटों और काउंटरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बस टर्मिनल पर यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी सुविधा मिल सके।



Related News
thumb

घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं ...

ग्राम कुथुर निवासी रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने की जगह नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का माध्यम भी बन गई है।


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर, अब जरूरी का...

कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिव...


thumb

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्...


thumb

टीबी का इलाज संभव, जागरूकता और निरंतर प्रयासों से मिलेगी सफलता : सा...

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का कार्यक्रम आज नई दिल्ली में आयोजित किया गय...


thumb

शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियानकृसरकार आपके द्वार के तहत आज विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर स्थित शासकीय प्राथमिक ...


thumb

नई दिल्ली से खड़गवां तक जुड़ा टीबी मुक्त भारत अभियान केंद्रीय स्वास्थ...

भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय अभियान में आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले ने जनभागीदारी की मजबूत मिसाल पेश की। सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभ...