भारतीय सेना ने मजबूत तैयारी से गलवान में जमीनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया-सौरभ सिंह

Posted On:- 2026-02-11




नई दिल्ली(वीएनएस)।पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ में कथित रूप से कही गयी बातों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों जोरदार तरीके से राजनीति कर रहे हैं। जवाब में सत्तारुढ़ भाजपा का कहना है कि नरवणे द्वारा उनकी किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशक के बयान को सोशल मीडिया पर साझा करने से राहुल गांधी बेनकाब हो गए हैं और देश के सामने एक ‘‘काल्पनिक तथ्य’’ पेश करने के लिए कांग्रेस नेता को माफी मांगनी चाहिए। देखा जाये तो राष्ट्रीय सुरक्षा पर संदेह जताते हुए राहुल गांधी इन दिनों जो सवाल उठा रहे हैं उसने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हंगामा मचाया हुआ है। दोनों ओर से नेताओं के बयानों का शोर इतना ज्यादा है कि जनता भी असमंजस में पड़ गयी है और यह जानना चाहती है कि आखिर सच में हुआ क्या था?

तो आइये गलवान संघर्ष के दौरान सेक्टर कमांडर रहे ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत के संबोधन के माध्यम से जानते हैं कि उस दौरान क्या हुआ था और क्या राहुल गांधी का यह आरोप सही है कि भारत ने अपनी जमीन खोई? हम आपको बता दें कि ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने कहा है कि भारतीय सेना की मजबूत तैयारियों ने ही यह सुनिश्चित किया था कि 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प एक पूर्ण युद्ध में न तब्दील हो। हम आपको बता दें कि ब्रिगेडियर शेखावत गलवान संघर्ष के दौरान सेक्टर के कमांडर थे। उन्होंने सोमवार को तिरुवनंतपुरम में लोक भवन में आयोजित एक व्याख्यान के दौरान ये टिप्पणियां कीं। अपने संबोधन में ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने कहा कि 15 जून 2020 को गलवान में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प पूर्ण युद्ध में इसलिए नहीं बदली, क्योंकि भारतीय सेना ने मजबूत तैयारी कर रखी थी, जिसे दुश्मन सेना ने भी मान्यता दी।” उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है यानि 1962 के युद्ध के बाद जो स्थिति थी वह कायम है।

आतंकवाद विरोधी अभियानों, पर्वतारोहण और विशिष्ट सेवा में वीरतापूर्ण कार्यों के लिए कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित ब्रिगेडियर शेखावत ने कहा कि दुश्मन केवल “ताकत और बल की भाषा” समझता है। उन्होंने कहा कि एक बार जब इस ताकत का प्रदर्शन किया गया, तो तनाव कम हो गया। उन्होंने बताया कि गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प में एक भी गोली नहीं चली थी। दोनों देशों के सैनिकों ने झड़प में पत्थरों और लोहे की छड़ों का इस्तेमाल किया था। ब्रिगेडियर शेखावत ने कहा कि खोपड़ी फोड़ दी गई और ऐसी स्थिति भी आई, जहां सैनिकों को बर्फ से ढकी नदियों में धकेल दिया गया और वे डूब गए। उन्होंने कहा कि यही “आमने-सामने की लड़ाई” का वास्तविक स्वरूप है।




Related News
thumb

भाजपा ने सुपरस्टार विजय को दिया डिप्टी सीएम पद का ऑफर,टीवीके को मिल...

पार्टी सूत्रों के अनुसार, BJP ने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय को तमिलनाडु के डिप्टी मुख्यमंत्री का पद देने का प्रस्ताव दिया है, बशर्ते N...


thumb

मोदी विरोध के नाम पर भारत को बदनाम कर रही है कांग्रेस,देश इसे बर्द...

अमित शाह ने संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा: 'संसद लोकतंत्र का एक पवित्र मंदिर है। राह...


thumb

चुनाव से पहले ममता ने पुजारियों और मुअज़्ज़िनों के भत्ते में 500 रु...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई वाला चुनाव आयोग, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी भी शामिल हैं, आज शाम 4 ...


thumb

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान 9 अप्रैल से शुरू हो...

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 15 मार्च (रविवार) को शाम 4:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव...


thumb

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान...

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है।


thumb

तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय की पार्टी से गठबंधन के लिए BJP का बड़ा प्...

Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) और Bharatiya Janata Party के बीच संभावित गठबंधन को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।