रायपुर में जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन

Posted On:- 2026-02-16




रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अवैध नशे और मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANDTF) के गठन की घोषणा की गई थी, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

नशा नियंत्रण और रोकथाम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गठित इस विशेष टीम में कुल 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इनमें 1 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक (SI), 1 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 3 हवलदार और 5 आरक्षक शामिल हैं।

इस टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी के रूप में एसीपी अनुज कुमार (क्राइम एवं साइबर) को नियुक्त किया गया है। वहीं, पूरी टीम की मॉनिटरिंग पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला द्वारा की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह विशेष टीम जिले में सूखे और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, स्रोत से लेकर सप्लाई नेटवर्क तक कार्रवाई करने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेगी। इससे नशे के अवैध कारोबार पर और अधिक कड़ाई से नियंत्रण संभव हो सकेगा।




Related News
thumb

घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं ...

ग्राम कुथुर निवासी रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने की जगह नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का माध्यम भी बन गई है।


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से सफुरा बाई के लिए आसान हुआ सफर, अब जरूरी का...

कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिव...


thumb

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का किया ...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्...


thumb

टीबी का इलाज संभव, जागरूकता और निरंतर प्रयासों से मिलेगी सफलता : सा...

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का कार्यक्रम आज नई दिल्ली में आयोजित किया गय...


thumb

शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता...

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियानकृसरकार आपके द्वार के तहत आज विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर स्थित शासकीय प्राथमिक ...


thumb

नई दिल्ली से खड़गवां तक जुड़ा टीबी मुक्त भारत अभियान केंद्रीय स्वास्थ...

भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय अभियान में आज मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले ने जनभागीदारी की मजबूत मिसाल पेश की। सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभ...