रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी गई है। संतोषी नगर मुख्य मार्ग पर चलाए गए टीम प्रहरी अभियान के तहत सड़क किनारे बने अवैध शेडों को हटाया गया और दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 73 दुकानों के सामने बने शेड जेसीबी से तोड़े गए, वहीं सड़क पर रखा सामान जब्त कर कब्जाधारियों पर कुल 12 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम ने जोन 6 और जोन 10 क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया और ठेले-गुमटियों को भी जब्त किया गया।
अभियान के दौरान दुकानदारों को पहले समझाइश दी गई, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान से प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम हुआ है और जाम की समस्या कम हुई है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी बिना पूर्व सूचना के जारी रहेंगे, ताकि सड़कों पर अतिक्रमण न हो और शहर में व्यवस्थित यातायात बना रहे।
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ ध्यान से बचने का संदेश ...
नई दिल्ली में 6-7 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर) 2026 में खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने...
ग्राम कुथुर निवासी रीना बघेल के लिए घर की रसोई अब केवल परिवार की जरूरतें पूरी करने की जगह नहीं, बल्कि उनकी आजीविका का माध्यम भी बन गई है।
कभी रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाली ग्राम उरैहा की सफुरा बाई के लिए कुटराबोड़ में आयोजित सेवा सेतु शिव...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्...
राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का कार्यक्रम आज नई दिल्ली में आयोजित किया गय...