कूनो में ख़ुशी की लहर : मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को दिया जन्म

Posted On:- 2026-02-18




कूनो (वीएनएस)। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ की बड़ी सफलता बताया है।

भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर कूनो में तीन नए शावकों का जन्म एक नया अध्याय है। यह भारत में चीतों का नौवां सफल प्रसव है। इन नए शावकों के साथ देश में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 और कुल चीतों की संख्या 38 हो गई है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि हर नया जन्म ‘प्रोजेक्ट चीता’ की नींव को और मजबूत करता है। यह वन विभाग के फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सा टीमों की चौबीसों घंटे की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गामिनी का यह दूसरा प्रसव है और इससे कूनो में चल रहे चीता संरक्षण अभियान को नई मजबूती मिली है। वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणकर्ताओं के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय मानी जा रही है।

‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत भारत में चीतों को पुनर्स्थापित करने का ऐतिहासिक प्रयास जारी है, और हर सफल जन्म इस मिशन को नई ऊर्जा दे रहा है।



Related News
thumb

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सरकारी डॉक्टर...

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सोनम वांगचुक की जान बचाने के लिए जो भी मेडिकल मदद ज़रूरी हो, वह सरकार को करनी चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा, 'हम...


thumb

आबकारी नीति:सीबीआई की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को द...

सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल DP सिंह ने कोर्ट से सुनवाई जल्दी करने और मामले को जुलाई के आखिरी हफ्ते मे...


thumb

बुलडोजर न्याय? सुप्रीम कोर्ट का साफ़ संदेश- कानून का गला न घोटें, अ...

।याचिकाओं को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच संबंधित हाई कोर्ट को करनी चाहिए।


thumb

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात,दम घुटने से एक की मौत, 1...

ओटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रथ खींचने की रस्म देखने के लिए 'बड़ा डंडा' (ग्रैंड रोड) पर इंतज़ार करते समय दम घुटने की वजह से श्रद्धालु गिर पड़ा। उसे ...


thumb

शिक्षा सुधार के लिए केजरीवाल का नया फॉर्मूला-सोनम वांगचुक बनें शिक्...

सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'युवाओं, आंदोलन और सोनम वांगचुक की बात सुनें; वरना, तीन साल बादआपका (केंद्र सरकार का) वही हाल होगा जो 2014...


thumb

राम मंदिर चंदे की चोरी पर एसआईटी रिपोर्ट t: साख बचाने के लिए दबाया ...

सूत्रों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में न सिर्फ़ राम मंदिर दान में हुई कथित चोरी के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी, बल्कि उन अधिकारि...